फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं बॉलीवुड के ये 10 सितारे, इस अभिनेता ने पाकिस्तानी फिल्म में भी किया काम

Wed, 08 Jul 2020 05:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 08 Jul 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
bollywood these ten star had worked in hollywood film
इरफान खान, ऐशर्या राय बच्चन, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के ऐसे कई कलाकार हैं जो अपनी फिल्मों की वजह से लंबे समय तक चर्चा में रहते हैं। वहीं बॉलीवुड के कई ऐसे भी कलाकार हैं जो हिंदी सिनेमा के अलावा अंग्रेजी सिनेमा यानी हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों ने हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया और नाम कमाया है। आज हम आपको उन्हीं कलाकारों से रूबरू करवाते हैं। 

bollywood these ten star had worked in hollywood film
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान
यह अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन इरफान खान ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया था। उन्होंने न्यूयॉर्क आई लव यू, स्लमडॉग मिलेनियर, द वॉरियर, जुरासिक वर्ल्ड, इनफेरनो और द अमेजिंग स्पाइरमैन सहित कई और हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। 

bollywood these ten star had worked in hollywood film
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म बेवॉच, इजन्ट इट रोमांटिक, अ किड लाइक जेक और अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको में नजर आ चुकी हैं। इन सभी में प्रियंका चोपड़ा के अभिनय को खूब पसंद किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood these ten star had worked in hollywood film
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
जी हां, पिछली सदी के महानायक भी हॉलीवुड सिनेमा में काम कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने हॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता लियोनार्डो डी कैपरियो की फिल्म द ग्रेट गैट्सबी में काम किया था। यह फिल्म साल 2013 में आई थी। 

विज्ञापन
bollywood these ten star had worked in hollywood film
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन हॉलीवुड फिल्म द पिंक पैंथर 2 और द लास्ट लीजन में काम कर चुकी हैं। दर्शकों ने इन दोनों फिल्मों में ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय को खूब पसंद किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed