सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14 का आगाज और बच्चों की सुरक्षा पर बोले आयुष्मान खुराना, पांच बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 04 Oct 2020 07:30 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Top Five News Bigg Boss 14 Akshay Kumar Ayushmann Khurrana Salman Khan Mishti Mukherjee Sushant Kangana
आयुष्मान खुराना, बिग बॉस 14 - फोटो : Instagram: @ayushmannkhurrana @colorstv

Bigg Boss 14 Grand Premiere Live Updates:  छोटे पर्दे का बड़ा शो बिग बॉस एक बार फिर टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। एक बार फिर दर्शकों को ढेर सारा मनोरंजन मिलेगा। इस बार भी बिग बॉस को सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे। इसके साथ ही सलमान ये भी साफ कर चुके हैं कि इस बार का बिग बॉस सबसे अलग होने वाला है। सलमान खान इस बार साल शो के माध्यम से 2020 को जवाब देते नजर आएंगे।



Bigg Boss 14 Live Updates: जारी है बिग बॉस 14 में मस्ती, जानिए अब तक किन की हुईं एंट्री

Trending Videos
Bollywood Top Five News Bigg Boss 14 Akshay Kumar Ayushmann Khurrana Salman Khan Mishti Mukherjee Sushant Kangana
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

युवा अभिनेता आयुष्मान खुराना ने यूनिसेफ के सेलिब्रिटी एडवोकेट बनने के साथ ही अपनी आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बच्चों के खिलाफ होने वाली हिंसा के लिए एक वैश्विक अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत वह अपने आप को बच्चों के खिलाफ होने वाली हिंसा के लिए लोगों को जागरूक करने और इस पर प्राथमिकता दिखाने के लिए प्रतिबद्ध समझते हैं।

बच्चों के साथ होने वाली हिंसा पर बोले आयुष्मान खुराना, अब कोई भी जुल्म बर्दाश्त नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Top Five News Bigg Boss 14 Akshay Kumar Ayushmann Khurrana Salman Khan Mishti Mukherjee Sushant Kangana
मिस्टी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस मिस्टी मुखर्जी (Actress Mishti Mukherjee)  का भी निधन हो गया है। मिस्टी ने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। अभिनेत्री का शुक्रवार को किडनी फेलियर के चलते निधन हो गया। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

अभिनेत्री मिस्टी मुखर्जी का निधन, कीटो डाइट की वजह से बिगड़ी थी तबीयत

Bollywood Top Five News Bigg Boss 14 Akshay Kumar Ayushmann Khurrana Salman Khan Mishti Mukherjee Sushant Kangana
अक्षय कुमार - फोटो : ट्विटर- @AkshayKumar

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सामने आए ड्रग एंगल ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन पिछले कई दिनों से खबरों में बना हुआ है। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों से एनसीबी ने पूछताछ भी की है। वहीं रिया चक्रवर्ती समेत कई लोग हिरासत में हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर काफी बहस भी हुई जो सोशल मीडिया से होते हुए संसद तक पहुंची।

बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर अक्षय कुमार ने कही दिल की बात, बोले- 'कैसे झूठ बोल दूं कि यहां ड्रग्स की समस्या नहीं लेकिन...

विज्ञापन
Bollywood Top Five News Bigg Boss 14 Akshay Kumar Ayushmann Khurrana Salman Khan Mishti Mukherjee Sushant Kangana
सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रनौत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput, kanganaranaut

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को साढ़े तीन महीने का वक्त हो चुका है। मामले की जांच इस समय सीबीआई कर रही है। हाल ही में आई इस मामले की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई है, जिसमें हत्या की बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। जिसके बाद अब सीबीआई इस मामले की आत्महत्या के एंगल से जांच करेगी। वहीं अब अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुशांत सिंह राजपूत की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद बोलीं कंगना, 'सुशांत को धमकाया जाता था'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed