ब्रिटिश गिटारिस्ट एडी वैन हेलन का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एडी बीते दस सालों से गले के कैंसर से पीड़ित थे। बीते कुछ दिनों में उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने लगा था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां 6 अक्तूबर को उन्होंने इलाज के दौरान ही अंतिम सांस ली।
मशहूर गिटारिस्ट एडी वैन हेलन का निधन और सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की जबरदस्त डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के घर नन्हा मेहमान आया है। खबर है कि सपना ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। हिसार के निवासी उनके पति वीर साहू ने मंगलवार को फेसबुक लाइव के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। मगर लाइव होने के दौरान वे काफी नाराज नजर आए। सपना चौधरी के मां बनने के पोस्ट पर लोगों द्वारा दिए जाने वाली प्रतिक्रिया को लेकर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली। हालांकि इसपर सपना की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
सपना चौधरी के मां बनने पर उठे सवाल तो पति ने लाइव आकर ट्रोलर्स की कर दी बोलती बंद, कहा- 'हमने अपनी मर्जी से शादी की है'
कोरोना वायरस का कहर देश और दुनिया के साथ ही बॉलीवुड से भी अभी तक अछूता नहीं रहा है। बॉलीवुड से कई अभिनेता और अभिनेत्रियां इसकी चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद अब एक और अभिनेता इस संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। ये अभिनेता हैं 'सनम तेरी कसम' फेम हर्षवर्धन राणे।
कोरोना की चपेट में आए अभिनेता हर्षवर्धन राणे, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी
कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे ज्यादा इसका असर फिल्म इंडस्ट्री पर देखा जा रहा है। बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडियन और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी इस संक्रमण का खासा असर देखा जा रहा है। हाल ही में वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी भी इस वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि चटर्जी को राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड इस समय दो खेमों में बंटा हुआ है, ओक खेमा बॉलीवुड के साथ खड़ा है दूसरा खेमा बॉलीवुड के ही खिलाफ खड़ा है। ऐसे में एक दूसरे के ऊपर तल्ख टिप्पणियों का दौर भी जारी है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं ये तो सभी को मालूम है। अब इसी वजह से बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने उनके ऊपर निशाना साधा। लेकिन ये कंगना की बहन रंगोली से बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने शबाना आजमी को फटकार लगाते हुए उनसे कुछ सवाल किए हैं।
शबाना आजमी ने साधा कंगना रणौत पर निशाना, बहन ने फटकार लगाते हुए पूछे तीखे सवाल