फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में अहम खुलासा और नवाजुद्दीन के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, पांच खबरें

Thu, 24 Sep 2020 08:25 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 24 Sep 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Top Five News Sushant Singh Rajput Nawazuddin Siddiqui Shweta Tiwari Bhupesh Pandya Deepika Padukone
सुशांत सिंह राजपूत, पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : फाइल फोटो

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ  सीएफएसएल (CFSL) की रिपोर्ट में सुशांत की हत्या से जुड़ा कोई सीधा सबूत नहीं मिला है। सीएफएसएल ने पाया कि सुशांत की मौत फांसी लगाने से हुई थी। सीन आफ क्राइम के री-क्रिएशन के बाद सुशांत की मौत मामले को फुल हैंगिंग मानने से इनकार कर दिया है।



SSR Death Case: नहीं मिला सुशांत की हत्या का कोई सुराग, CFSL की रिपोर्ट में दावा- दोनों हाथ का इस्तेमाल कर एक्टर ने लगाई फांसी

Bollywood Top Five News Sushant Singh Rajput Nawazuddin Siddiqui Shweta Tiwari Bhupesh Pandya Deepika Padukone
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। यही वजह है कि मायानगरी मुंबई में बॉलीवुड और टेलीविजन सेलेब्स भी इस वायरस से अछूते नहीं रहे हैं। एक के बाद एक कई ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिसमें बॉलीवुड या टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अब हाल ही में खबर है कि टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।

श्वेता तिवारी हुईं कोरोना पॉजिटिव, एक अक्तूबर तक रहेंगी होम क्वारंटीन

Bollywood Top Five News Sushant Singh Rajput Nawazuddin Siddiqui Shweta Tiwari Bhupesh Pandya Deepika Padukone
सारा अली खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : File Photo

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput case) की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस (Bollywood Drugs case) की जांच कर रही एनसीबी ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्रद्धा कपूर और सारा अली खान (Sara Ali khan) को समन भेजा है। दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को बुलाया गया है जबकि श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को 26 सितंबर को बुलाया गया है। ANI के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के आवास पर समन पहुंचाने के लिए पहुंची है।

सारा अली खान और दीपिका पादुकोण को एनसीबी का समन, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Top Five News Sushant Singh Rajput Nawazuddin Siddiqui Shweta Tiwari Bhupesh Pandya Deepika Padukone
भूपेश कुमार पांड्या - फोटो : instagram/bhupeshkumarpandya

'विक्की डोनर' और 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म में काम कर चुके अभिनेता भूपेश कुमार पांड्या का निधन हो गया है। वह स्टेज चार के कैंसर से पीड़ित थे। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने अपने ट्विटर के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- विख्यात रंगकर्मी भूपेश कुमार पांड्या ( पूर्व छात्र एनएसडी 2001  बैच ) के  आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद  है । एनएसडी परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

Bhupesh Kumar Pandya Dies: अभिनेता भूपेश कुमार पांड्या का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज

विज्ञापन
Bollywood Top Five News Sushant Singh Rajput Nawazuddin Siddiqui Shweta Tiwari Bhupesh Pandya Deepika Padukone
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : फाइल फोटो

नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से कानूनी परेशानी में घिर गए हैं। उनकी पत्नी आलिया ने एक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ये शिकायत मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। आलिया की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ पत्नी आलिया ने दर्ज कराई शिकायत, बलात्कार और धोखाधड़ी का लगाया है आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed