फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका की सगाई से लेकर 'मणिकर्णिका' तक, बॉलीवुड की ये खबरें पूरे हफ्ते सुर्खियों में रहीं

Sun, 19 Aug 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
bollywood top news 12th to 18th august 2018
priyanka and nick

प्रियंका और निक की सगाई


प्रियंका चोपड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई कर ली है। इस दौरान प्रियंका ने पीले और सफेद कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी थी। वहीं निक ने व्हाइट कलर का पायजामा-कुर्ता पहन रखा था। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी।

 

The only way to do this... with Family and God. Thank you all for your wishes and blessings 🙏🏼♥️🎉

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

bollywood top news 12th to 18th august 2018
लता मंगेशकर और अटल बिहारी वाजपेयी
वाजपेयी के निधन पर बॉलीवुड में शोक
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 94 साल की उम्र में 16 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी अटल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और अपने-अपने तरीके से उन्हें याद किया। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा- भावपूर्ण श्रद्धांजलि, एक महान नेता, प्रख्यात कवि, अद्भुत वक्ता व प्रवक्ता, मिलनसार व्यक्तित्व। बाबूजी के प्रशंसक, और बाबूजी उनके...। वहीं लता मंगेशकर ने लिखा कि अटल जी के जाने पर ऐसा लग रहा है जैसे दोबारा पिता को खो दिया। इतना ही नहीं शाहरुख खान ने पोस्ट के द्वारा बताया कि वाजपेयी जी को उनके ही घर में हर कोई बापजी कहकर पुकारता था।


 
bollywood top news 12th to 18th august 2018
Manikarnika

मणिकर्णिका का पहला पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड क्वीन यानी कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। उनकी यह फिल्म रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। पोस्टर में कंगना रनौत अपने बेटे को पीठ पर बांधे ब्रिटिशर्स से युद्ध करती दिख रही हैं। इस फिल्म में कगंना के अलावा सोनू सूद, अतुल कुलकर्णी, अंकिता लोखंडे और जीशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पहले पोस्टर के साथ ही रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood top news 12th to 18th august 2018
Pataakha
विशाल की पटाखा का ट्रेलर लॉन्च
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा का ट्रेलर इस हफ्ते रिलीज किया गया। फिल्म दंगल में बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सान्या मल्होत्रा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी दो ऐसी बहनों की है जो एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं और हमेशा लड़ती रहती हैं। फिल्म 'पटाखा' 28 सितबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
bollywood top news 12th to 18th august 2018
सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे की नई तस्वीर आई सामने
कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में रहकर अपना इलाज करवा रही हैं। इस हफ्ते भी सोनाली ने एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने सिर पर टोपी लगा रखी है। तस्वीर में सोनाली अपनी दो दोस्तों सुजैन खान और गायत्री ओबेरॉय के साथ दिख रही हैं। सोनाली की तस्वीरों को गौर से देखें तो उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ गए हैं। ये कैंसर का असर है जो उन पर दिखने लगा है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed