{"_id":"5b7849ae42c792463f793713","slug":"never-dreamed-of-working-with-the-khan-brothers-said-huma-qureshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हुमा कुरैशी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, टूट सकता है सलमान-शाहरुख का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हुमा कुरैशी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, टूट सकता है सलमान-शाहरुख का दिल
Sat, 18 Aug 2018 10:00 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Huma Qureshi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि शुरुआती दिनों में वह यह नहीं देखती थीं कि किसके साथ काम करने जा रही हैं। उनके मुताबिक तब वह किसी तरह फिल्म में काम मिल जाने के बारे में सोचती थीं। अभिनेत्री ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार खान बंधुओं के साथ काम करने का तो कभी सपना ही नहीं देखा देखा था।
2 of 5
हुमा कुरैशी
टाटा स्काई एक्टिंग अड्डा पर हुमा ने शो ‘छाबड़ा का डाबरा’ में यह बातें कहीं। इस शो में कलाकार अपने फिल्मी सफर पर बात करते हैं। निर्देशक मुकेश छाबड़ा से बातचीत के दौरान ‘बदलापुर’ की अभिनेत्री ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुंबई आने के बाद मेरे लिए यह बात मायने नहीं रखती थी कि मैं किसके साथ काम कर रही हूं। मैं तो सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी। कोई भी एक फिल्म।’
3 of 5
huma qureshi
अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें सलाह दी जाती थी कि फिल्म निर्देशकों की नजर में आने के लिए अच्छे टीवी विज्ञापन करने चाहिए। यह वजह है कि हुमा कुरैशी ने विज्ञापन फिल्मों के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। कई डॉक्यूमेंट्री में काम कर चुकीं हुमा ने शुरुआत में अपना विज्ञापन बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला
2012 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके बाद 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'डेढ इश्कियां', 'काला और वाइसरायस हाउस' जैसी कई फिल्में कीं। हुमा आज भले ही काफी फैशनेबल और स्टाइलिस्ट दिखती हों, लेकिन स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह बहुत पढ़ाकू थीं। तब नए फैशन से उनका कोई लेना-देना नहीं था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक बार खुद हुमा ने कहा था कि, ‘मैं किताबी कीड़ा हुआ करती थी। फिल्मों में गलती से आ गई हूं। आज मैं भले ही काफी फैशनेबल हो गई हूं, लेकिन पहले मैं अपने पापा की शर्ट पहनकर घूमा करती थी। दिल्ली में अब भी मेरे पास कपड़ों से ज्यादा किताबें हैं।’
विज्ञापन
5 of 5
Huma Qureshi
हुमा कुरैशी ने इतिहास में बैचलर की ड्रिगी दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से ली। इसके साथ ही दिल्ली में थियेटर ग्रुप से भी जुड़ी हुई थीं। फिल्मों में आने से पहले हुमा कुरैशी कई विज्ञापनों में नजर आई थीं। इन विज्ञापनों में पियर्स साबुन, सैमसंग और नेरोलेक शामिल थे। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहले हुमा कुरैशी तमिल फिल्म 'बिला 2' से डेब्यू करने वाली थी। हालांकि फिल्म में देरी होने की वजह से हुमा ने इससे किनारा कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।