फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरके स्टूडियो से लेकर ऐश्वर्या राय तक, बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर खूब बटोरी सुर्खियां

Sun, 02 Sep 2018 07:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
bollywood top news 26th aug to 1st sep 2018
आरके स्टूडियो

बिकने जा रहा आरके स्टूडियो


हिंदी फिल्मों के इतिहास को खुद में समेटे मशहूर आरके स्टूडियो अब खुद ही इतिहास बनने जा रहा है। कपूर परिवार ने 70 साल पुराने इस स्टूडियो को बेचने का फैसला कर लिया है। परिवार का कहना है कि पिछले साल आग लगने के बाद इसका पुनर्निर्माण कराना आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं है। इस स्टूडियो में बनी आखिरी फिल्म थी ‘आ अब लौट चलें।’ हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कपूर ने मुंबई के चेंबूर में 1948 में इस स्टूडियो की स्थापना की थी। यह स्टूडियो कपूर परिवार द्वारा निर्मित कई फिल्मों का गवाह रहा है। पिछले साल 16 सितंबर को सुपर डांसर शो के दौरान इसमें आग लग गई थी। ऋषि कपूर ने नई तकनीक के साथ इसके पुनर्निर्माण की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यवहारिक नहीं होगा।  

bollywood top news 26th aug to 1st sep 2018
Manikarnika

कम नहीं हो रहीं 'मणिकर्णिका' की मुश्किलें
एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। अचानक खबर आई कि सोनू सूद ने ये फिल्म छोड़ दी है। सोनू फिल्म में मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे थे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म में कुछ पैच वर्क बाकी था जिसके लिए सोनू को शूटिंग करनी थी। सोनू के फिल्म छोड़ने से इसकी रिलीज डेट पर असर पड़ सकता है। सोनू ने सीधे तौर पर कहा कि उन्होंने ये फैसला कंगना रनौत की वजह से लिया है। कंगना ने सोनू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो किसी महिला डायरेक्टर के अंदर काम नहीं करना चाहते थे।

bollywood top news 26th aug to 1st sep 2018
Stree and Yamla Pagla Deewana

बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज
राजुकमार राव, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। हॉरर कॉमेडी पर आधारित 'स्त्री' फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'मर्द को दर्द होगा' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। जो अपने आप में अनोखा है। इस फिल्म की कहानी राज और डीके ने लिखी है जो इससे पहले कई सारी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। 'स्त्री' फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। वहीं दूसरी फिल्म धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की 'यमला पगला दीवाना फिर से' 31 अगस्त को रिलीज हुई। इस कॉमेडी फिल्म को क्रिटिक्स ने कुछ खास रिव्यू नहीं दिए हैं। फिल्म में कृति खरबंदा भी लीड रोल में नजर आई हैं। फिल्म ने शुक्रवार को बेहद धीमी शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood top news 26th aug to 1st sep 2018
ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या की खबरों पर भड़के भंसाली
ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर ऐसी खबरें थी कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म को ठुकरा दिया है और अब वो अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' कर रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन मुख्य किरदार में हैं। हालांकि संजय लीला भंसाली से जुड़े करीबियों का कहना है कि उन्होंने ऐश्वर्या को कोई फिल्म ऑफर ही नहीं की है। 

विज्ञापन
bollywood top news 26th aug to 1st sep 2018
Sui Dhaaga
'सुई धागा' का गाना रिलीज
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' का गाना 'चाव लागा' इस हफ्ते रिलीज किया गया है। इस गाने को मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक ने कंपोज किया। वहीं 'चाव लागा' गाने को वरुण ग्रोवर ने लिखा है जबकि पापोन और रोनिका गुप्ता ने इसे आवाज में गाया है। गाने के वीडियो में अनुष्का और वरुण धवन ने पति-पत्नी की केमिस्ट्री को बेहतरीन तरीके से दिखाया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed