फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा की सगाई से लेकर ऋतिक रोशन तक, बॉलीवुड की ये बड़ी खबरें हफ्ते भर छाई रहीं

Sun, 29 Jul 2018 07:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
bollywood top news this week 22nd to 28th july 2018
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने ब्वॉयफ्रेंड निक संग की सगाई


प्रियंका चोपड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली। परिजनों के मुताबिक प्रियंका के बर्थडे पर निक ने उन्हें रिंग पहनाई। सगाई के चलते उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी। उनके इस तरह अचानक फिल्म से किनारा कर लेने से हर कोई हैरान है जबकि उन्होंने 2 दिन की शूटिंग भी कर ली थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दरअसल फिल्म छोड़नी की असली वजह निक के साथ सगाई नहीं बल्कि फिल्म में उनका रोल था। दो दिन की शूटिंग के बाद प्रियंका न्यूयॉर्क चली गई थीं। जिसके बाद उन्हें पता चला कि कुछ और एक्टर्स को फिल्म के लिए कास्ट किया गया है। जिसमें दिशा पाटनी, तब्बू, और नोरा फतेही का नाम शामिल है। प्रियंका को पता चला कि फिल्म में इन एक्टर्स के रोल बाद में क्रिएट किए गए। प्रियंका के इस तरह फिल्म छोड़ने के बाद प्रोड्यूसर ने उनके इस रवैये को गैरजिम्मेदाराना बताया है।

bollywood top news this week 22nd to 28th july 2018
दीपिका पादुकोण

इटली में शादी करेंगे दीपिका और रणवीर
बॉलीवुड के रियल लाइफ कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी करने जा रहे हैं। पिछले एक साल से उनकी शादी की खबर आ रही है लेकिन अब राम-लीला की इस जोड़ी ने शादी की डेट के साथ वेन्यू भी फाइनल कर लिया है।खबरों की माने तो रणवीर और दीपिका इटली के लेको कोमो में शादी करेंगे। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

bollywood top news this week 22nd to 28th july 2018
'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट'

'मिशन इम्पॉसिबल' की छठी सीरीज रिलीज
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट' इस शुक्रवार रिलीज हुई। हॉलीवुड के सुपरहिट हीरो टॉम क्रूज की इस स्पाई फिल्म सीरीज की भारत में भी काफी फैन फॉलोइंग है। भारत में हॉलीवुड फिल्मों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कहना आसान है कि टॉम क्रूज की यह फिल्म धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म का डायरेक्शन क्रिस्टोफर मैकायर ने किया है। 'मिशन इम्पॉसिबल' इस सीरीज की पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग रियल 3डी में हुई है। इस बार फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा हेनरी कैविल, साइमन पेग, रेबेक फर्ग्यूसन, विंग रेम्स, शॉन हैरिस, एंजेला बैसेट, वैनेसा किर्बी, मिशेल मोनाहन, एलेक बाल्डविन, वेस बेंटले और फ्रेजरिक शिमिट भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood top news this week 22nd to 28th july 2018
साहब, बीवी और गैंगस्टर 3
बड़े परदे पर 'साहब, बीवी और गैंगस्टर 3'
जहां हॉलीवुड की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट' को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है वहीं संजय दत्त की फिल्म 'साहब, बीवी और गैंगस्टर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की। निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी लेकिन जिस तरह के रिव्यू सामने आए उससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
bollywood top news this week 22nd to 28th july 2018
ऋतिक रोशन, सुजैन खान

फिर शादी कर सकते हैं ऋतिक और सुजैन
एक्टर ऋतिक रोशन के फिर से शादी की खबरें हैं। साल 2014 में तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन को अक्सर साथ में आउटिंग करते हुए देखा जाता रहा है। दोनों ने फैसला लिया था कि अपने टूटे रिश्ते का असर वो दोनों बच्चों पर नहीं पड़ने देंगे। इसके चलते ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के साथ कभी वैकेशन, कभी मूवी डेट तो कभी डिनर डेट पर देखे जाते रहे। अब खबर है कि बच्चों के लिए ऋतिक और सुजैन दोबारा शादी करने के बारे में सोच रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed