फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood v/s South: अजय देवगन और किच्चा सुदीप की बहस पर बोले राम गोपाल वर्मा, 'साउथ सितारों से जलते हैं हिंदी स्टार्स'

Thu, 28 Apr 2022 10:26 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 28 Apr 2022 10:26 AM IST
सार

देशभर में इन दिनों साउथ इंडस्ट्री की फिल्में धमाल मचा रही है। बीते कुछ समय से हिंदी बेल्ट में साउथ की फिल्में कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर भाषा को लेकर साउथ और हिंदी सिनेमा के दो बड़े सितारे आमने-सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
Bollywood v/s South: Ram Gopal Varma reacts on hindi bhasha controversy said bollywood stars are jealous of South stars
किच्चा सुदीप,अजय देवगन, राम गोपाल वर्मा - फोटो : Social media

देशभर में इन दिनों साउथ इंडस्ट्री की फिल्में धमाल मचा रही है। बीते कुछ समय से हिंदी बेल्ट में साउथ की फिल्में कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां देशभर में साउथ फिल्मों का क्रेज बढ़ता जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर भाषा को लेकर साउथ और हिंदी सिनेमा के दो बड़े सितारे आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, बीते दिनों भाषा को लेकर शुरू हुआ एक विवाद अब साउथ और नॉर्थ इंडस्ट्री के बीच बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप के एक ट्वीट से शुरू हुए इस मुद्दे ने अब बड़ा रूप ले लिया है। 

 

Bollywood v/s South: Ram Gopal Varma reacts on hindi bhasha controversy said bollywood stars are jealous of South stars
अजय देवगन, किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी को राष्ट्रभाषा ना मानने पर सुदीप और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के बीच चल रहे विवाद पर अब मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। राम गोपाल वर्मा ने इस मुद्दे पर जारी विवाद पर दोनों सितारों में से साउथ एक्टर किच्चा सुदीप का समर्थन किया। किच्चा की तारीफ करते हुए वर्मा ने अजय देवगन पर सवाल उठाए। निर्देशक ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए किच्चा सुदीप के एक ट्वीट का जवाब भी दिया।
 

 

Bollywood v/s South: Ram Gopal Varma reacts on hindi bhasha controversy said bollywood stars are jealous of South stars
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, तुम्हारे इस सवाल से बेहतर इस पॉइंट को नहीं समझाया जा सकता। क्या होता अगर आप अजय देवगन के हिंदी ट्वीट का जवाब कन्नड़ में देते। आपकी तारीफ बनती है। मुझे आशा है कि हर कोई यह समझ गया होगा कि कोई नॉर्थ साउथ नहीं है सिर्फ एक भारत है। इसके बाद अजय देवगन के ट्वीट का जवाब देते हुए गोपाल ने लिखा, मैं इस पर भरोसा करता हूं अजय। मैं आपको काफी समय से जानता हूं। मुझे पता है आपका वो मतलब नहीं था जो कुछ लोगों ने समझा है। भाषाएं क्षेत्रीय और सांस्कृतिक सुविधा से बाहर विकसित हुईं और हमेशा हमें जोड़ने का काम करती है ना कि तोड़ने का।
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood v/s South: Ram Gopal Varma reacts on hindi bhasha controversy said bollywood stars are jealous of South stars
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin

राम गोपाल वर्मा यहीं नहीं रूकें। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर इस मुद्दे पर लगातार अपनी बात रखी। वर्मा ने एक अन्य ट्वीट में किच्चा के हिंदी के राष्ट्रभाषा ना होने वाले ट्वीट की सराहना करते हुए वर्मा ने कहा आपका इरादा था या नहीं, लेकिन मुझे खुशी है कि आपने यह बयान दिया है। इतना ही नहीं निर्देशक ने यह तक कह दिया कि नॉर्थ स्टार्स साउथ सितारों से इंसिक्योर हैं और उनसे जलते हैं। वर्मा ने अपने ट्वीट में साफ-साफ लिखा- सर किच्चा सुदीप ऐसा है कि नॉर्थ स्टार्स साउथ सितारों से इंसिक्योर हैं और जलते हैं, क्योंकि कन्नड़ फिल्म KGF 2 ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ कमाए। अब हम सभी को आने वाली हिंदी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन का इंतजार है।
 



 

 

विज्ञापन
Bollywood v/s South: Ram Gopal Varma reacts on hindi bhasha controversy said bollywood stars are jealous of South stars
अजय देवगन, किच्चा सुदीप - फोटो : social media

मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए राम गोपाल वर्मा ने अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 के कलेक्शन को चुनौती तक दे डाली। एक और ट्वीट करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा- रनवे 34 का कलेक्शन साबित करेगा कि हिंदी वर्सेज कन्नड़ में कितना गोल्ड (KGF 2) है। इसके साथ ही उन्होंने इस विवाद को अजय देवगन वर्सेज किच्चा सुदीप में बदल डाला। किच्चा सुदीप के बयान 'हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है' पर अजय देवगन ने जवाब दिया था। इस मामले अब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब देखना होगा कि यह मुद्दा आगे क्या मोड़ लेता है।
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed