फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: असल मायने में एक दूजे के हुए विक्की और कटरीना, तीन महीने बाद रजिस्टर्ड कराई अपनी शादी

Wed, 23 Mar 2022 09:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 23 Mar 2022 09:39 PM IST
सार

Bollywood: विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने रजिस्टर्ड कराई अपनी शादी, तीन महीने बाद लिया फैसाला
Bollywood: शादी के तीन महीने बाद लिया विक्की और कटरीना ने लिया फैसला, रजिस्टर कराई अपनी शादी

विज्ञापन
Bollywood: Vicky Kaushal and Katrina Kaif register their marriage after three month of married life
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की नई नवेली जोड़ी विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को तीन महीने हो चुके हैं। दोनों ने पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की थी, लेकिन कानूनी रूप से दोनों की शादी बीते हफ्ते रजिस्टर्ड हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 19 मार्च को अपने परिवार के साथ कोर्ट में पहुंचे और शादी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की।

Bollywood: Vicky Kaushal and Katrina Kaif register their marriage after three month of married life
अपने परिवार के साथ डिनर करने पहुंचे थे विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही यह भी खबरें आ रही हैं कि 19 मार्च को जब कपल अपनी फैमिली के साथ डिनर पर पहुंचा था तो उसकी खास वजह यही थी। पूरा परिवार दोनों की शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने की खुशी का जश्न मनाने इकट्ठा हुआ था। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Bollywood: Vicky Kaushal and Katrina Kaif register their marriage after three month of married life
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की और कटरीना की शादी से पहले यह खबर भी आई थी कि दोनों ने विक्की के घर में एक निजी समारोह के दौरान अपनी शादी को रजिस्टर्ड करा दिया था। उस दौरान कटरीना को विक्की के घर जाते हुए भी देखा गया था और यह अनुमान लगाया गया था कि दोनों की रजिस्टर्ड शादी है, क्योंकि दोनों को स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत शादी रजिस्टर्ड करने की जरूरत थी। इस दौरान विक्की के घर के बाहर मौजूद पत्रकारों के लिए विक्की के पिता शाम कौशल ने खाने की व्यवस्था भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: Vicky Kaushal and Katrina Kaif register their marriage after three month of married life
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

आपको बता दें कि विक्की और कटरीना ने शादी से पहले अपने अफेयर को छुपा कर रखा था। दोनों की शादी में भी बस फैमिली और करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया था। वहीं, अब शादी के बाद दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा कर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed