विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। अभी हाल ही में फिल्म के निर्देशक ने सोशल मीडिया पर 1989 में कश्मीर में हुए नरसंहार की एक दिल दहलाने वाली तस्वीर साझा कर लिखा है कि अगर कोई मरने वालों की संख्या पर बहस करे तो उसे ये जरूर दिखा दें। ये जवाब उन्होंने बीतों दिनों उमर अब्दुल्ला की ओर से गई टिप्पणी पर दिया है।
The Kashmir Files: उमर अब्दुल्ला को टैग कर विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की रिपोर्ट, कहा- जो बहस करे, उसे ये दिखाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस रिपोर्ट को विवेक अग्निहोत्री ने साझा किया है, उसमें रमेश कुमार नाम का एक व्यक्ति अपनी कटी हुई जीभ दिखा रहा है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि रमेश कुमार यह पूछ रहा है कि वह अपना नाम कैसे ले क्योंकि भारत माता की जय कहने पर इस्लामिक फंडामेंडलिस्ट ने उसकी जीभ काट दी है।

एक ओर जहां कई यूजर ने विवेक की पोस्ट पर लिखा कि आपने फिल्म में यह सीन क्यों नहीं दिखाया तो एक यूजर ने लिखा कि यह फिर से गलत रिसर्च करके आए हैं। एक बार गलती से हिट फिल्म क्या बन गई... अभी आरआरआर आने तक पैसे कमा लो बस। वहीं, एक ने लिखा कि वेब सीरीज भी कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को पूरा नहीं दिखा पाएगी।