फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amrish Puri: जब खलनायक को हुई मोहब्बत, पढ़ें हिंदी सिनेमा के सबसे खूंखार विलेन की प्रेम कहानी

Thu, 05 Jan 2023 07:05 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 05 Jan 2023 07:05 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Villain Amrish Puri and Urmila Diveker wedding Anniversary know their interesting love story
अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर - फोटो : अमर उजाला

हमेशा फिल्मों में हीरो की लव स्टोरी नजर आती है, लेकिन ऐसा नहीं है। विलेन की भी लव स्टोरी हो सकती है। अक्सर जिस विलेन की पहचान लड़कियों से बदसलूकी और उन्हें परेशान करने की होती है, वह असल जिंदगी में बेहद दयालु और साफ दिल के होते हैं। इनमें से एक थे अमरीश पुरी, जिनकी आवाज तक से महिलाओं की नींद उड़ जाती थी, लेकिन वह पहली ही नजर में अपनी होने वाली पत्नी को दिल दे बैठे थे। वह पहली मुलाकात जिंदगी भर का साथ बन जाएगी, दोनों ने कभी सोचा भी नहीं था। आज अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर के शादी की सालगिरह के मौके पर आइए जानते हैं फिल्मी दुनिया के विलेन और असल जिंदगी के बेहतरीन इंसान अमरीश पुरी की लव स्टोरी के बारे में...

Bollywood Villain Amrish Puri and Urmila Diveker wedding Anniversary know their interesting love story
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में मोगैंबो के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी बेशक सिल्वर स्क्रीन पर हमेशा विलेन के तौर पर नजर आए हों, मगर असल जीवन में वह बहुत ही साधारण और सज्जन व्यक्ति थे। यह बात इससे पता चल जाती है कि अमरीश पुरी फिल्मों में शराब के नशे में धुत नजर आते थे। वहीं, उन्हें महिलाओं से छेड़खानी करते हुए दिखाया जाता था। वहीं, असल जीवन में वह अपने निभाए किरदारों के विपरीत थे और केवल अपनी पत्नी से ही प्रेम करते थे।

यह भी पढ़ें: शीजान की बहन ने साझा किया तुनिशा के लिए पोस्ट, लिखा- टुन्नू मेरा बच्चा...

Bollywood Villain Amrish Puri and Urmila Diveker wedding Anniversary know their interesting love story
अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर - फोटो : सोशल मीडिया

अमरीश पुरी की मुलाकात उर्मिला दिवेकर से एक बीमा कंपनी में हुई थी, जहां अमरीश एक क्लर्क के रूप में काम करते थे। इस ऑफिस में उनकी मुलाकात उर्मिला जी से हुई थी। सीधी-साधी और सादगी से भरी उर्मिला दिवेकर को देखते ही अमरीश अपना दिल दे बैठे थे। उर्मिला को भी अमरीश पुरी से मिलकर काफी अच्छा लगा और दोनों को ही एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा। उस समय लव मैरिज का चलन कम होने के कारण अमरीश और उर्मिला दोनों के ही घरवालों ने इस रिश्ते पर एतराज जताया। दरअसल, अमरीश और उर्मिला दोनों ही अलग-अलग प्रांतों के थे। अमरीश पंजाबी थे तो उर्मिला साउथ इंडियन थीं। दोनों के प्यार के आगे परिवार वालों को झुकना पड़ा और फिर धूमधाम से दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद भी अमरीश और उर्मिला बहुत समय तक एक साथ काम करते रहे।

यह भी पढ़ें: आदर संग रिश्ता टूटने के बाद पहली बार नजर आईं तारा सुतारिया, ब्रेकअप के सवाल पर दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Villain Amrish Puri and Urmila Diveker wedding Anniversary know their interesting love story
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अमरीश हमेशा से ही एक्टर बनना चाहते थे। वह फिल्मों में विलेन बन जाएंगे, ऐसा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। मीडिया से बातचीत के दौरान उनके पोते वर्धान ने बताया कि उनके दादा जी यानि अमरीश पुरी हमेशा हीरो बनना चाहते थे, मगर उन्हें हमेशा नेगेटिव रोल ही मिले। अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपनी जॉब छोड़नी पड़ गई थी।

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर के मुन्ना भइया की पत्नी बेहद खूबसूरत, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Bollywood Villain Amrish Puri and Urmila Diveker wedding Anniversary know their interesting love story
अमरीश पुरी

अमरीश पुरी के शुरुआती दिन काफी संघर्ष भरे थे। दिल-ओ-जान से मेहनत करने के बाद 41 की उम्र में अमरीश पुरी को सफलता मिली और इंडस्ट्री में पहचान भी। मगर विलेन का ठप्पा उन पर से कभी हटा नहीं। हालांकि, उन्हें इससे परेशानी नहीं थी। अमरीश पुरी को ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘करण अर्जुन’ और ‘नायक: द रियल हीरो’ ‘मिस्टर इंडिया’ में भूमिका के लिए याद किया जाता है। उन्होंने लगभग 500 से भी अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। बता दें कि ब्रेन हेमरेज के चलते 12 जनवरी 2005 को 72 वर्ष की आयु में अमरीश पुरी का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: मुंबई में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले अक्षय कुमार, यूपी फिल्म सिटी को लेकर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed