{"_id":"5c023ce3bdec2241b27733ea","slug":"boman-irani-birthday-special-earliar-worked-in-taj-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में आने से पहले वेटर का काम करते थे बोमन ईरानी, 42 की उम्र में किया डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में आने से पहले वेटर का काम करते थे बोमन ईरानी, 42 की उम्र में किया डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
boman irani
- फोटो : 3 idiots
Link Copied
मुन्नाभाई एमबीबीएस, थ्री इडियट्स, जॉली एलएलबी और संजू जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय करने वाले बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर 1959 को मुंबई में हुई था। बोमन ने 42 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया। कम ही लोगों को पता है कि बोमन को फोटोग्राफी का बेहद शौक है। जब वो 12वीं में पढ़ते थे तो स्कूल में होने वाले क्रिकेट मैचों की फोटो खींचते थे। इसके लिए उन्हें थोड़े पैसे भी मिलते थे।
Trending Videos
2 of 5
Boman Irani
- फोटो : file photo
बोमन ने पहली बार प्रोफेशनल तौर पर पुणे में बाइक रेस की फोटोग्राफी की। इसके बाद उन्हें मुंबई में हुए बॉक्सिंग वर्ल्ड कप को कवर करने का मौका मिला। उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद उन्होंने मुंबई के होटल ताज में 2 साल तक काम किया था। वो वेटर और रूम सर्विस स्टाफ में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
boman irani
- फोटो : amar ujala
कुछ मजबूरियों के चलते बोमन को ये नौकरी छोड़नी पड़ी। इसके बाद वो अपने परिवार के साथ ही काम में जुट गए। बोमन अपनी मां के साथ बेकरी की दुकान में 14 साल तक काम करते रहे। एक दिन उनकी मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई। श्यामक ने उन्हें थियेटर में काम करने की सलाह दी।
4 of 5
boman irani
- फोटो : amar ujala
बोमन को ज्यादातर कॉमेडी भूमिकाएं ही मिलती थीं। बोमन पारसी हैं उनके द्वारा निभाए गए किरदार भी पारसी होते थे। धीरे-धीरे उन्होंने थियेटर की दुनिया में अलग पहचान बना ली। थोड़े बहुत संघर्ष के बाद उन्हें 2001 में दो अंग्रेजी फिल्में 'एव्रिबडी सेज आई एम फाइन' और 'लेट्स टॉक' मिलीं।
विज्ञापन
5 of 5
boman irani
- फोटो : ANI
साल 2003 में बोमन की पहचान फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस से बनी। बोमन अभी तक 50 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, दोस्ताना, युवराज, थ्री इडियट्स, तीन पत्ती, हम तुम और घोस्ट, हाउसफुल, हाउसफुल 2 और संजू जैसी फिल्मों में बोमन अलग-अलग रंग में दिखे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।