फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास बहल के मानहानि केस पर कोर्ट आज सुना सकता है फैसला, अनुराग कश्यप से मांगा था 10 करोड़ हर्जाना

Thu, 25 Oct 2018 09:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Bombay High Court give order today of Vikas Bahl defamation case Anurag Kashyap Vikramaditya
aurag kashyap and vikas bahl - फोटो : file photo
#MeToo अभियान के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे विकास बहल के मानहानि मुकदमे पर बॉम्बे हाई कोर्ट आज अपना फैसला सुना सका है। बीते दिनों फिल्म 'क्वीन' के निर्देशक विकास बहल ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के खिलाफ 10 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले पर आज कोर्ट अपना फैसला दे सकता है। 
Bombay High Court give order today of Vikas Bahl defamation case Anurag Kashyap Vikramaditya
Vikas Bahl - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो #MeToo अभियान के तहत फैंटम फिल्म्स (जोकि अब खत्म हो गया है) में काम करने वाली एक महिला ने विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं फिल्म 'क्वीन' की अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी विकास बहल की गंदी हरकतों का खुलासा किया था। इसके बाद फैंटम फिल्म्स के साझेदार अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने विकास बहल के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए बयानबाजी शुरू कर दी, और पीड़ित महिलाओं के आरोपों को सही ठहराया था।
 
Bombay High Court give order today of Vikas Bahl defamation case Anurag Kashyap Vikramaditya
Vikas Bahl - फोटो : file photo
वहीं अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के बयानों को आधाहिन बताकर विकास बहल ने बीते दिनों बॉम्बे हाई कोर्ट में इन दोनों के खिलाफ मानहानि का केस ठोका और 10 करोड़ रुपए की मांग की। विकास ने अनुराग और मोटवानी पर यह कहते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह दोनों बिना किसी आधार के उन पर आरोप लगा रहे हैं जिसकी वजह से उनकी साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bombay High Court give order today of Vikas Bahl defamation case Anurag Kashyap Vikramaditya
विकास बहल - फोटो : फाइल फोट
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में पीड़ित महिला का भी बयान दर्ज किया गया है। बीते कुछ दिनों से कोर्ट इस मामले पर सुनवाई कर रहा था। जिसके बाद कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है। कोर्ट की सुनवाई के दौरान अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी अपने वकील जनक द्वारकादास के द्वारा कोर्ट में पीड़ित महिला और अपना पक्ष रख सुके हैं।
 
विज्ञापन
Bombay High Court give order today of Vikas Bahl defamation case Anurag Kashyap Vikramaditya
Vikas Bahl - फोटो : file photo
आपको बता दें कि प्रोड्क्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में काम करने वाली एक महिला ने निर्देशक विकास बहल पर साल 2015 में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक पार्टी के दौरान विकास बहल ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। वहीं पीड़ित महिला के समर्थन में खड़े होते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी विकास बहल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed