फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तांडव विवाद: बॉम्बे हाईकोर्ट से निर्देशक को राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

Wed, 20 Jan 2021 05:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 20 Jan 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bombay High Court has granted anticipatory bail to Maker of Tandav
अली अब्बास जफर - फोटो : Twitter

तांडव के निर्देशक अली अब्बास जफर को बॉम्बे हाईकोर्ट से तीन सप्ताह की अग्रिम जमानत मिल गई है। दरअसल तांडव पर विवाद बढ़ने के बाद यूपी पुलिस मेकर्स से पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार की सुबह एक ट्वीट कर कहा था कि सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





 

Bombay High Court has granted anticipatory bail to Maker of Tandav
तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लखनऊ के थाना हजरतगंज में अमेजन प्राइम की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित, वेब सीरीज तांडव के डायरेक्टर अली अब्बास जफर समेत प्रोड्यूसर और लेखक पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में धारा 153 (ए), 295 (ए) और 505 (2) के तहत 'तांडव' के निर्माताओं और अभिनेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Bombay High Court has granted anticipatory bail to Maker of Tandav
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook

एफआईआर में एक विशेष समुदाय के खिलाफ भावनाएं भड़काने और देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय चित्रण करने की बात कही गई है। हालांकि वेब सीरीज के मेकर्स की तरफ से माफीनामा पहले ही जारी हो चुका है लेकिन बावजूद इसके विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bombay High Court has granted anticipatory bail to Maker of Tandav
तांडव - फोटो : पंकज शुक्ल

तांडव' सीरीज के जिस सीन पर विवाद हुआ है उसमे अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब भगवान शिव बने नजर आ रहे हैं और विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहते हैं 'आखिर आपको किस्से आजादी चाहिए' उनके मंच पर आते ही एक संचालक कहता है "नारायण नारायण" प्रभु कुछ कीजिए राम जी के फॉलोवर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं। आरोप है कि अली अब्बास जफर की ये सीरीज गलत प्रोपेगैंडा फैला रही है, सिर्फ टुकड़े-टुकड़े गैंग की पैरवी कर रही है।

विज्ञापन
Bombay High Court has granted anticipatory bail to Maker of Tandav
Tandav - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तांडव के निर्देशक अली अब्बास जफर ने हालांकि मंगलवार को ही माफी मांग ली और कहा कि उनका उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस वेब सीरीज की टीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं को गलत तरीके से दिखाए जाने को लेकर पूरे देश में इसे बैन करने की मांग हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed