{"_id":"5dc89c098ebc3e5b627515ec","slug":"boney-kapoor-birthday-when-he-reveal-his-love-story-with-sridevi-and-then-break-down-in-tears","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल तक श्रीदेवी से एकतरफा प्यार करते रहे थे बोनी, लव स्टोरी सुना फफक-फफक कर रोए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12 साल तक श्रीदेवी से एकतरफा प्यार करते रहे थे बोनी, लव स्टोरी सुना फफक-फफक कर रोए
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Boney Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दीं। 'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी रचाई थी। साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था, इस घटना ने बोनी को बुरी तरह से तोड़ दिया था। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी और श्रीदेवी की लव स्टोरी साझा की थी।
2 of 7
बोनी कपूर
बीते साल 13 अगस्त को श्रीदेवी का 55वें जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से एक प्रोग्राम रखा गया था । यहां 'मॉम', 'लम्हे', 'इंग्लिश-विंग्लिश', 'चांदनी' और 'सदमा' जैसी श्रीदेवी की कुछ हिट फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी गई थी ।
3 of 7
बोनी कपूर
इस मौके पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी से जुड़ी बहुत सी बातें शेयर कीं । बोनी ने बताया था कि श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें 12 साल लग गए थे । श्री के बारे में बात करते-करते बोनी की आंखों में आंसू आ गए थे । वहीं बेटी जाह्नवी भी कैमरे के सामने अपने आंसू छिपाती नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
श्रीदेवी, बोनी कपूर
- फोटो : instagram
बोनी ने अपनी और श्री की लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा था, 'मुझे श्री का दिल जीतने में 12 साल लग गए थे । मुझे उससे तब प्यार हुआ था जब मैंने उसे पहली बार स्क्रीन पर देखा था । ये हमेशा से एक तरफा प्यार था । मैं उसको फॉलो करते-करते चेन्नई जा पहुंचा था । उसके साथ फिल्म साइन करना चाहता था लेकिन उस वक्त वो वहां मौजूद नहीं थीं । मैं उसका और उसके काम का बहुत बड़ा फैन था ।'
विज्ञापन
5 of 7
sridevi boney kapoor
- फोटो : social media
'एक एक्ट्रेस के तौर पर जो उनकी छवि थी, मैं उसकी प्रशंसा करता था । शायद यही कारण था कि मैं उसे दीवानों की तरह चाहता था । हम दोनों की प्रेमकहानी एक खुली किताब की तरह थी । उसने मुझे जिंदगी के हर मोड़ पर सहारा दिया ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।