फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boney Kapoor: 'मैं महिला दोस्तों की तरफ आकर्षित हो सकता हूं, मैं भी इंसान हूं', बोनी कपूर के बयान से मची हलचल

Thu, 26 Dec 2024 06:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 26 Dec 2024 06:27 PM IST
सार

हाल ही में एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में खुलकर बात की है। निर्माता ने बताया है कि भले ही उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए हैं, लेकिन इसके बावजूद श्रीदेवी के लिए उनका प्यार कभी कम नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Boney Kapoor reveals he gets Attracted to Female Friends after Sridevi Death Know what he says
श्रीदेवी और बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी जाने जाते हैं। बोनी कपूर अक्सर इंटरव्यूज में अपनी और श्रीदेवी की केमिस्ट्री के बारे में फैंस को नई बातें बताते रहते हैं। हालांकि, अब निर्माता के बयान ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है। निर्माता ने बताया है कि श्रीदेवी के जाने के बाद वह दूसरी महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं। हालांकि, उन्होंने यह बात भी स्वीकार की है कि मरते दम तक श्रीदेवी से प्यार करते रहेंगे।

Boney Kapoor reveals he gets Attracted to Female Friends after Sridevi Death Know what he says
खुशी कपूर- बोनी कपूर-श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor

बोनी कपूर ने पत्नी के लिए कही यह बात
हाल ही में एबीपी के साथ एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में खुलकर बात की है। निर्माता ने बताया है कि भले ही उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए हैं, लेकिन इसके बावजूद श्रीदेवी के लिए उनका प्यार कभी कम नहीं हुआ है। बोनी कपूर ने कहा, 'मैं उनसे प्यार करता था, मैं उनसे प्यार करता हूँ और मैं मरते दम तक उनसे प्यार करता रहूंगा।'

यह खबर भी पढ़ें: Varun Dhawan: बॉक्स ऑफिस पर वरुण फेल, पिछले पांच वर्षों में दी सिर्फ एक हिट फिल्म, जानें कैसा रहा प्रदर्शन

Boney Kapoor reveals he gets Attracted to Female Friends after Sridevi Death Know what he says
बोनी कपूर, श्रीदेवी, खुशी-जान्हवी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फैसले से आज भी खुश हैं बोनी कपूर
श्रीदेवी से शादी करने के बारे में खुलासा करते हुए बोनी कपूर ने कहा कि श्रीदेवी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चाही जाने वाली अभिनेत्री थीं और ऐसी एक्ट्रेस जब आपके साथ अपनी जिंदगी गुजारने के लिए तैयार हो जाती हैं तो इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती है। मुझे खुशी है कि श्रीदेवी ने मुझे इतने सारे लोगों के बीच चुना था। यह मेरे जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है।  

यह खबर भी पढ़ें:Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की बढ़ती मुश्किलों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, फैंस बाइक को आग लगाते दिखे

विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor reveals he gets Attracted to Female Friends after Sridevi Death Know what he says
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor

महिला दोस्तों की तरफ आकर्षित हैं बोनी कपूर?
श्रीदेवी के जाने के बाद की जिंदगी का खुलासा करते हुए कहा कि श्रीदेवी के लिए उनका प्यार हमेशा रहेगा, लेकिन वह भी इंसान हैं। इसलिए उनके अंदर और भी फीलिंग्स है। उन्होंने खुलासा किया, "आज भी, मेरे पास (महिला) दोस्त हो सकते हैं, मैं अपने आस-पास की महिलाओं के प्रति आकर्षित हो सकता हूं, लेकिन जहां तक उनका सवाल है, यह प्यार कभी खत्म नहीं होगा।"

विज्ञापन
Boney Kapoor reveals he gets Attracted to Female Friends after Sridevi Death Know what he says
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor

श्रीदेवी के लिए दिया यह संदेश
इंटरव्यू में आगे बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए कहा, "मैं मरते दम तक उनसे प्यार करता रहूंगा।" और उनके लिए, इससे कम की कोई गुंजाइश नहीं है। श्रीदेवी हमेशा उनके दिल में बसी रहेंगी।" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed