{"_id":"676d3f92dc0326b3af0ef4fe","slug":"bollywood-movies-sequels-to-release-in-2025-war-2-raid-2-jolly-llb-3-welcome-to-the-jungle-2024-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Movies Sequels 2025: आने वाले साल में रिलीज होंगे कई बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल, वॉर 2 से लेकर बागी 4 तक शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Movies Sequels 2025: आने वाले साल में रिलीज होंगे कई बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल, वॉर 2 से लेकर बागी 4 तक शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:21 PM IST
सार
Bollywood Movies Sequels Release 2025: जैसे-जैसे यह साल खत्म हो रहा है, बॉलीवुड 2025 में दर्शकों के मनोरंजन के लिए नई फिल्में लेकर आ रहा है। नए साल 2025 में कई फिल्मों के सीक्वल रिलीज होंगे। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 10
2025 में धमाल मचाएंगी ये बॉलीवुड फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नया साल 2025 कई बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल को लेकर आ रहा है। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन की वॉर 2, टाइगर श्रॉफ की बागी 4, अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 के अलावा भी कई फिल्में शामिल हैं।
वॉर 2
ऋतिक रोशन वाईआरएफ की जासूसी-ब्रह्मांड फिल्म 'वॉर 2' में एजेंट कबीर के रूप में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार, वॉर के सीक्वल में साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। आयन मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।
3 of 10
रेड 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2
अजय देवगन, रेड 2 में आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में बड़े पर्दे पर फिर से वापसी करने जा रहे हैं। रेड 2 में अजय के अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी, जबकि रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। रेड 2, 1 मई 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
जॉली एलएलबी 3
क्या होगा जब दोनों जॉली एक साथ एक फिल्म में आएंगे? जी हां इस बार जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी नजर आने वाले हैं। इस बहुचर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में डबल डोज देखने को मिलेगा। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सौरभ शुक्ला जज की अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में होंगी। जॉली एलएलबी 3 11 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर से जंग के बीच हिना खान करेंगी टीवी पर नई पारी की शुरुआत? 'गृहलक्ष्मी' में आएंगी नजर
विज्ञापन
5 of 10
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
अहमद खान द्वारा निर्देशित वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, संजय दत्त, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, परेश रावल, जॉनी लीवर, श्रेयस, कृष्णा अभिषेक, आफताब शिवदासानी और कीकू शारदा जैसे कई सितारे कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। यह फिल्म भी 2025 में ही रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।