सलमान खान के फैंस दुनियाभर में हैं। उनके प्रशंसकों की लिस्ट में सुष्मिता सेन भी हैं। दोनों साथ में फिल्में भी कर चुके हैं। पहली बार साल 1999 में फिल्म 'बीवी नंबर 1' में दोनों ने साथ काम किया। हालांकि, सुष टीनएज से ही दबंग खान की दीवानी थीं और इतनी कि अपनी सारी पॉकेटमनी एक्टर की फिल्म के पोस्टर खरीदने में उड़ा देती थीं। हाल ही में यह बात खुद सुष्मिता सेन ने स्वीकर की है।
Sushmita Sen: सलमान के पोस्टर खरीदने में सारी पॉकेटमनी उड़ा देतीं सुष्मिता, दीवानगी देख एक्टर ने किया ये वादा
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन अभिनेता सलमान खान की फैन रही हैं। टीन एज में वे अभिनेता की डेब्यू फिल्म के पोस्टर खरीदने में सारी पॉकेटमनी खर्च कर दिया करती थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारी पॉकेटमनी उड़ा दिया करतीं
सुष्मिता सेन ने पहली बार सलमान खान के साथ 1999 की फिल्म बीवी नंबर 1 में काम किया था, लेकिन वह उनकी पहली फिल्म मैंने प्यार किया के बाद से स्टार की प्रशंसक थीं। सु्ष्मिता सेन ने हाल ही में शिप्रा नीरज के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अपनी टीनएज के किस्से शेयर किए। अभिनेत्री ने बताया कि जब भी उन्हें पॉकेटमनी मिलती तो वे सलमान खान के पोस्टर खरीदने में उसे उड़ा देतीं। यह पोस्टर उनकी डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' के थे, जिन्हें वे अपने कमरे में रखतीं और बहु 'पवित्र' मानतीं।
फिल्म के कबूतर की तस्वीर का भी रखा कलेक्शन
सुष्मिता ने कहा, 'मुझे जो भी पॉकेट मनी मिलती, मैं उससे सलमान खान के पोस्टर खरीदती। उन दिनों 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई थी और मेरे पास उस फिल्म के कबूतर की तस्वीर भी थी, क्योंकि उसका ताल्लुक सलमान खान की फिल्म से जो था।
इस डर से समय पर पूरा करतीं होमवर्क
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मेरे माता-पिता हमेशा कहते थे कि अगर होमवर्क समय पर नहीं किया गया, तो हम उन पोस्टरों को हटा देंगे। मैं इसी वजह से हमेशा समय पर अपना होमवर्क कर लेती, क्योंकि वे पोस्टर मेरे लिए बहुत अहम थे। तब इस आदमी से मैं प्यार करती थी'। सुष्मिता ने कहा कि कई साल बाद वे सलमान खान से मिलीं, जब दोनों पहली बार फिल्म बीवी नंबर 1 में पहली बार साथ काम कर रहे थे। धीरे-धीरे दोनों दोस्त बने।
ये खबर भी पढ़ें:
AP Dhillon: एपी ढिल्लों ने खोली दिलजीत दोसांझ के मार्केटिंग स्टंट की पोल, टिकटों की बिक्री का किया पर्दाफाश
इस तरह बनी 'मैंने प्यार क्यों किया'
सुष्मिता ने कहा, 'हमारी दोस्ती हुई तो मैंने उन्हें अपनी स्टोरी बताई। फिर एक दिन उन्होंने मुझे बताया कि मेरी टीनएज की एक फोटो देखी है, जिसमें उनकी फिल्म का एक पोस्टर है। मैंने कहा, 'मैंने आपको बताया था कि मेरे रूम में आपका पोस्टर है। सलमान ने पूछा मेरी कौन सी फिल्म फेवरेट है? मैंने कहा, 'मैंने प्यार किया'। वह डेविड धवन के पास गए और कहा 'हमें सुष्मिता सेन के साथ 'मैंने प्यार क्यों किया' बनानी है। बता दें कि साल 2005 में फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' रिलीज हुई, जिसमें सलमान और सुष्मिता साथ नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें:
Jackie Shroff: रियल लाइफ में हीरो है 'बेबी जॉन' का ये विलेन, वीडियो देखकर लोग कर रहे जमकर तारीफ