सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor Birthday: बोनी कपूर ने बेटी जान्हवी को दी जन्मदिन की बधाई, बचपन की फोटो शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 06 Mar 2022 11:08 AM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor shared a daughter Janhvi childhood photo on her birthday and wrote a heart touching caption
बोनी कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। जान्हवी ने बॉलीवुड में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें जान्हवी की एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया। ऐसे में आज के समय में जान्हवी के लाखों-करोड़ों फैन हैं, जो आज जान्हवी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में, बोनी कपूर ने अपनी लाडली बेटी जान्हवी कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। बोनी कपूर ने जान्हवी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा नोट भी लिखा है।

Boney Kapoor shared a daughter Janhvi childhood photo on her birthday and wrote a heart touching caption
बोनी कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी जान्हवी के बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जान्हवी ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ है और माथे पर एक छोटा सा टीका लगाया है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर के साथ बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे जीवन का आनंद, तुम जैसी हो, वैसी ही बनी रहो, सरल, जमीन से जुड़ी रहो, सभी का सम्मान करो, गर्मजोशी फैलाओ, ये तुम्हारे गुण हैं जो तुम्हें चांद से परे ले जाएंगे। जन्मदिन मुबारक हो बेटा।’

Boney Kapoor shared a daughter Janhvi childhood photo on her birthday and wrote a heart touching caption
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट कर जान्हवी को जन्मदिन की बधाई दी है। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कमेंट कर काफी सारे हार्ट इमोटिकॉन शेयर किए हैं। महीप कपूर ने भी हार्ट इमोजी भेजे हैं। इसके अलावा, जान्हवी कपूर तमाम फैंस ने अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor shared a daughter Janhvi childhood photo on her birthday and wrote a heart touching caption
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर के करियर की बात करें तो अभिनेत्री सबसे पहले साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में जान्हवी के साथ अभिनेता ईशान खट्टर दिखाई दिए थे। दोनों की ये पहली फिल्म थी और फैंस ने दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया था। इस फिल्म के सेट से जान्हवी की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसे देखने के बाद लोगों ने जान्हवी की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से की थी।

विज्ञापन
Boney Kapoor shared a daughter Janhvi childhood photo on her birthday and wrote a heart touching caption
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की करें तो जान्हवी कपूर फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं, जिसके निर्देशक सिद्धार्थ सेन गुप्ता हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा वह फिल्म 'दोस्ताना 2', ‘तख्त’ और ‘मिली’ में भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed