फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगते ही सपोर्ट में उतरे ये 5 स्टार्स, जानें किसने क्या कहा

Tue, 15 Jan 2019 12:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 15 Jan 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor to Dia Mirza 5 stars supports Rajkumar Hirani against sexual assault allegations
rajkumar hirani - फोटो : twitter

राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप 'संजू' फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाया है। इन आरोपों को हिरानी के वकील ने सिरे से खारिज किया है। यौन शोषण का आरोप लगते ही राजुकमार हिरानी की अगली फिल्म क्लीन चिट मिलने तक रोक दी गई है। वहीं हिरानी के ऊपर लगे इन आरोपों से बॉलीवुड सन्नाटे में है। कुछ स्टार्स इस पूरे मामले पर कहने से बचते नजर आए तो कुछ खुलकर हिरानी के समर्थन में उतर आए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से वह 5 स्टार्स हैं जो राजकुमार हिरानी को सपोर्ट कर रहे हैं।

Boney Kapoor to Dia Mirza 5 stars supports Rajkumar Hirani against sexual assault allegations
boney kapoor - फोटो : twitter

बोनी कपूर
राजकुमार हिरानी के समर्थन में फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी सामने आए हैं। बोनी कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'राजकुमार हिरानी बेहद अच्छे व्यक्ति हैं, वह ऐसा कर ही नहीं सकते। मैं इस आरोप में विश्वास नहीं करता। वह ऐसा कुछ कर ही नहीं सकते।' 

Boney Kapoor to Dia Mirza 5 stars supports Rajkumar Hirani against sexual assault allegations
dia mirza - फोटो : twitter

दिया मिर्जा
वेबसाइट पिंकविला से बातचीत में दीया मिर्जा ने कहा कि 'मैं ये खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। राजू सर को मैं पिछले 15 सालों से जानती हूं। मैं केवल उम्मीद करती हूं कि जांच के बाद सच्चाई बाहर आ जाए। मैं अब तक तक जिन लोगों के साथ काम कर चुकी हूं उनमें वो सबसे बेहतर इंसान हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor to Dia Mirza 5 stars supports Rajkumar Hirani against sexual assault allegations
amardeep jha - फोटो : twitter

अमरदीप झा
'3 इडियट्स' और 'पीके' फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अमरदीप झा हिरानी के सपोर्ट में उतर आई हैं। अमरदीप झा ने कहा- 'मैं यह खबर सुनकर हैरान हूं। मुझे इस खबर पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। सेट पर वह बहुत अच्छे रहते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए शख्स हैं। सेट पर सभी को समानभाव से ट्रीट करते हैं। मेरी उनसे सिर्फ सेट पर ही बात हुई है। मैं सपने में भी ऐसा सोच नहीं सकती।'

विज्ञापन
Boney Kapoor to Dia Mirza 5 stars supports Rajkumar Hirani against sexual assault allegations
sharman joshi - फोटो : twitter
शरमन जोशी
'3 इडियट्स' में राजकुमार हिरानी के साथ काम कर चुके एक्टर शरमन जोशी राजकुमार हिरानी के समर्थन में आए हैं। शरमन जोशी ने ट्वीट किया - 'राजू सर, एकता, सच्चाई, दया, चरित्र और सम्मान वाले व्यक्ति हैं। यह गुण आजकल के लोगों में नहीं होते हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और उनसे सीखकर ही मैं एक बेहतर इंसान बना हूं। यह समय बीत जाएगा और मैं समझ सकता हूं कि यह समय कितना बुरा है।'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed