वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। अब आज सिनेमाघरों में कुछ नई फिल्में भी रिलीज हुई हैं। ऐसे में जानते हैं कि इन नई रिलीज फिल्मों के बाद ‘बॉर्डर 2’ की कमाई पर कोई असर पड़ा या नहीं? साथ ही आठवें दिन शुक्रवार को फिल्म का हुआ कितना कलेक्शन?
क्या ‘मर्दानी 3’ की रिलीज के बाद ‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन पर पड़ा असर? जानिए आठवें दिन फिल्म की हुई कितनी कमाई
Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानिए कितनी हई कमाई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवें दिन की कमाई
‘बॉर्डर 2’ की आठवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने आठवें दिन शुक्रवार को 6.30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही आठ दिनों में फिल्म की कुल कमाई 230.55 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन
- ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी।
- इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 36.50 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 54.50 करोड़ रुपए की कमाई की।
- चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 59 करोड़ रुपए पहुंच गया। जबकि पांचवे दिन फिल्म की कमाई 20 करोड़ रुपए रही।
- छठे दिन फिल्म की कमाई और भी घटी और कलेक्शन 13 करोड़ रुपए ही रह गया। जबकि सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 11.25 करोड़ रुपए की ही कमाई की।
- अब आठवें दिन खबर लिखे जाने तक ‘बॉर्डर 2’ 6.30 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई है।
‘मर्दानी 3’ से है मुकाबला
‘बॉर्डर 2’ के सामने आज से ‘मर्दानी 3’ की भी चुनौती होगी। खबर लिखे जाने तक रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने 2.38 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने आज भी खबर लिखे जाने तक 6.30 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। हालांकि, देर रात इन दोनों ही फिल्मों के आंकड़े बदलने की उम्मीद है।
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ की सफलता से उत्साहित होकर मेकर्स ‘बॉर्डर 3’ की भी योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन निर्माता निधि दत्ता ने ‘बॉर्डर 3’ बनने की खबरों को री-शेयर करके इस बात की पुष्टि कर दी है। ‘बॉर्डर 3’ के लिए एक बार फिर निधि दत्ता और भूषण कुमार एकसाथ आएंगे।