{"_id":"5d3c44378ebc3e6cff02d995","slug":"box-offfice-collection-of-judgementall-hai-kya-arjun-patiala-and-disney-the-lion-king","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स आफिस पर कंगना-राजकुमार से पहले दिन ही हारे दिलजीत, 'लॉयन किंग' की दहाड़ जारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स आफिस पर कंगना-राजकुमार से पहले दिन ही हारे दिलजीत, 'लॉयन किंग' की दहाड़ जारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जजमेंटल है क्या, द लॉयन किंग और अर्जुन पटियाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस शुक्रवार सिनेमाघर में दो बॉलीवुड फिल्मों ने दस्तक दी। जिसमें कंगना रनौत और राजकुमार राव की जजमेंटल है क्या और दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की अर्जुन पटियाला शामिल हैं। ऐसे में जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की। इसके साथ ही एक नजर डालेंगे द लॉयन किंग के 8वें दिन के कलेक्शन पर।
2 of 5
Judgementall Hai Kya
- फोटो : social media
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की। कंगना- राजकुमार स्टारर फिल्म ने पहले दिन 5.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि फिल्म से पहले दिन के लिए 8 करोड़ रुपये तक की कमाई का अंदेशा था। ऐसे में फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की है।
3 of 5
अर्जुन पटियाला का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
अब बात करते हैं कृति- दिलजीत स्टारर फिल्म अर्जुन पटियाला की। फिल्म ने पहले दिन 1.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म 3 करोड़ रुपये तक की कमाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
the lion king
- फोटो : social media
इन दोनों फिल्मों के बाद अब बात करते हैं फिल्म द लॉयन किंग की कमाई की। द लॉयन किंग ने 8वें दिन 6.37 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस कमाई के साथ ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। बता दें कि फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक का 103.40 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
the lion king
- फोटो : social media
19 जुलाई को भारत में करीब दो हजार स्क्रीन्स पर अंग्रेजी के साथ तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई द लॉयन किंग ने रिलीज के पहले ही वीकएंड में 50 करोड़ रुपये का पड़ाव पार करते हुए 54 करोड़ 75 लाख रुपये की नेट कमाई कर ली थी। फिल्म ने इसके बाद सोमवार को 9.40 करोड़ रुपये, मंगवार को 7.02 करोड़ रुपये और बुधवार को 6.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।