बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनी हुई हैं। हालांकि, ‘अस्सी’ जैसी फिल्म क्रिटिक्स से तारीफें मिलने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जबकि दूसरी ओर ‘दो दीवाने सहर में’ भी दर्शकों को लुभाने में सफल नहीं हो पा रही है। जानते हैं अब इन दोनों फिल्मों के साथ-साथ ‘ओ रोमियो’ समेत बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
{"_id":"699d0b8d62d9ed8ec4091a33","slug":"box-office-collection-assi-do-deewane-seher-mein-and-o-romeo-earning-of-monday-2026-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: ‘अस्सी’ से लेकर ‘दो दीवाने सहर में’ तक, वीकेंड खत्म होते ही लुढ़की हर फिल्म की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: ‘अस्सी’ से लेकर ‘दो दीवाने सहर में’ तक, वीकेंड खत्म होते ही लुढ़की हर फिल्म की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:56 AM IST
सार
Box Office Report: वीकेंड खत्म होने के बाद अब सोमवार को कैसा रहा ‘अस्सी’, ‘दो दीवाने सहर में’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्मों का हाल? यहां जानें कलेक्शन…
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
अस्सी फिल्म का ट्रेलर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee
अस्सी
- तापसी पन्नू स्टारर ‘अस्सी’ को क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है।
- सिर्फ 1 करोड़ रुपए से अपनी शुरुआत करने वाली ‘अस्सी’ ने अपने पहले सोमवार सिर्फ 75 लाख रुपए की कमाई की।
- इससे पहले शनिवार और रविवार को भी फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
- इस तरह से शुरुआती चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 4.95 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'अस्सी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इस गंभीर मुद्दे पर आधारित है ‘अस्सी’
- अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित ‘अस्सी’ की कहानी भारत में होने वाली दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनाओं पर आधारित है।
- फिल्म में बताया गया है कि भारत में हर 20 मिनट में एक दुष्कर्म की घटना होती है।
- यानी एक दिन में अस्सी दुष्कर्म, इसीलिए फिल्म का नाम अस्सी रखा गया है।
- फिल्म को क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हमेशा की तरह इस तरह की फिल्में पीछे रह जाती हैं।
दो दीवाने सहर में
- फोटो : सोशल मीडिया
दो दीवाने सहर में
- मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ एक साधारण सी लव स्टोरी है।
- फिल्म देखने में काफी सरल लगती है, क्रिटिक्स से भी इसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं।
- लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘अस्सी’ से भी पीछे है। ‘दो दीवाने सहर में’ ने 1.25 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी।
- अब अपने चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म सिर्फ 65 लाख रुपए ही जुटा पाई है।
- इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ और रविवार को 1.45 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
- इस तरह से चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 4.85 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
विज्ञापन
ओ रोमियो
- फोटो : सोशल मीडिया
ओ रोमियो
- इन नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ कर रही है।
- पहले हफ्ते 47.10 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘ओ रोमियो’ दूसरे हफ्ते भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।
- फिल्म ने 11वें दिन अपने दूसरे सोमवार को भी 1.65 करोड़ रुपए की कमाई की।
- इससे पहले दूसरे शनिवार को फिल्म ने 3.40 करोड़ और दूसरे रविवार को 3.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
- इस तरह से 11 दिनों में शाहिद कपूर की फिल्म अब तक कुल 57.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।
