{"_id":"699c75a5f5497468a80a8116","slug":"o-romeo-box-office-collection-day-11-shaid-kapoor-tripti-dimri-vishal-bhardwaj-2026-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे मंडे टेस्ट में पास या फेल 'ओ रोमियो', जानें शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की रोमांटिक एक्शन फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरे मंडे टेस्ट में पास या फेल 'ओ रोमियो', जानें शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की रोमांटिक एक्शन फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:23 PM IST
सार
O Romeo 11 Days Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानें आज इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ने कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन
1 of 6
ओ रोमियो कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘ओ रोमियो’ की रिलीज को आज पूरे ग्यारह दिन हो चुके हैं। ‘ओ रोमियो’ ने वीकएंड पर जरूर कमाल दिखाया, लेकिन सोमवार का कलेक्शन पहले से कम रहा है। जानें आज 11वें दिन फिल्म ने कितने का कारोबार कर लिया है।
2 of 6
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
पहले हफते का कुल कलेक्शन
पहले दिन- 8.5 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 12.65 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 9 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 4.85 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 5.35 करोड़ रुपये
छठे दिन - 3.65 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 3.1 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता (कुल) - 47.1 करोड़ रुपये
3 of 6
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
वीकएंड का मिला भरपूर फायदा
'ओ रोमियो' को वीकएंड का भरपूर फायदा मिला है। इस फिल्म ने शनिवार को 9वें दिन 3.4 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि रविवार को 10वें दिन 'ओ रोमियो' ने 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर पहली बार साथ नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
आज का कलेक्शन
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' ने आज दूसरे सोमवार को 11वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। विशाल भारद्वाज की इस रोमांटिक एक्शन फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 57.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 6
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' की कास्ट
'ओ रोमियो' एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। विशाल भारद्वाज ने इसे लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है। नाना पाटेकर , अविनाश तिवारी , तमन्ना भाटिया , दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार सहायक भूमिका में नजर आए, जबकि विक्रांत मैसी एक विशेष भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।