{"_id":"6a0fc829eb9f9b4fbe072856","slug":"box-office-collection-drishyam-3-karuppu-pati-patni-aur-woh-do-krishnavataram-part-1-and-raja-shivaji-2026-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘दृश्यम 3’ ने बिगाड़ा ‘करुप्पु’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ का खेल? ‘राजा शिवाजी’ समेत बाकी फिल्मों का हुआ ये हश्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘दृश्यम 3’ ने बिगाड़ा ‘करुप्पु’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ का खेल? ‘राजा शिवाजी’ समेत बाकी फिल्मों का हुआ ये हश्र
सिनेमाघरों में इन दिनों भरपूर मनोरंजन देखने को मिल रहा है। इस शुक्रवार इस लिस्ट में मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ भी शामिल हो गई है। इसके अलावा सिनेमाघरों में ‘पति पत्नी और वो दो’, ‘करुप्पु’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ बनी हुई हैं। जानते हैं कि गुरुवार को कैसा रहा इन फिल्मों का कलेक्शन?
2 of 6
दृश्यम 3
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दृश्यम 3
मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर ट्रेलर के बाद से ही लोगों में उत्साह था। अब पहले दिन कलेक्शन में भी वो उत्साह देखने को मिला। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपए की कमाई की है।
3 of 6
पति पत्नी और वो दो
- फोटो : यूट्यूब
पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारर ‘पति पत्नी और वो दो’ अब बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। फिल्म ने गुरुवार को सातवें दिन 2 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे उसका कुल कलेक्शन अब 29 करोड़ रुपए हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करुप्पु
- फोटो : सोशल मीडिया
करुप्पु
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार लोगों को प्रभावित कर रही है। अब फिल्म ने सातवें दिन गुरुवार को भी 8.30 करोड़ रुपए की कमाई की है। इससे पहले बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 10.70 करोड़ रुपए रहा था। अब सात दिनों में ‘करुप्पु’ की कुल कमाई 114.05 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कृष्णावतारम पार्ट 1
भगवान श्रीकृष्ण की प्रेम कहानी को दिखाने वाली फिल्म ‘कृष्णावतारम’ बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर चुकी है। फिल्म अभी भी अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है। अब 15वें दिन गुरुवार को फिल्म ने 84 लाख रुपए की कमाई की है। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन 24.61 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।