Box Office Collection: गुरुवार को 'कृष्णावतारम' और 'राजा शिवाजी' में किसकी हुई चांदी, जानें फिल्मों का कलेक्शन
Krishnavataram Part 1 Vs Raja Shivaji Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई है। इन फिल्मों के बीच 'कृष्णावतारम' और 'राजा शिवाजी' भी अपनी खास जगह बनाए हुए है। जानिए आज गुरुवार को इन फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कृष्णावतारम' का हफ्तों का कलेक्शन
- पहला दिन 42 लाख रुपये
- पहला हफ्ता (कुल) 13.52 करोड़ रुपये
- दूसरा हफ्ता (कुल) 10.97 करोड़ रुपये
- वहीं आज गुरुवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
'कृष्णावतारम' का 15वें का कलेक्शन
फिल्म 'कृष्णावतारम' की रिलीज को आज गुरुवार को पूरे 15 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने दूसरे गुरुवार को 15वें दिन 72 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 'कृष्णावतारम ने अब तक बॉफिस पर कुल 24.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
पहला हफ्ते में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने कुल 52.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते इस फिल्म ने कुल 24.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'राजा शिवाजी' का आज गुरुवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
'राजा शिवाजी' का 21वें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'राजा शिवाजी' की रिलीज को आज गुरुवार को पूरे 21 दिन हो चुके हैं। आज तीसरे गुरुवार को 'राजा शिवाजी' ने 71 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 88.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बनाया मेलोडी ट्रेंड पर वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल