सिनेमाघरों में हाल ही में इंडियन 2 और सरफिर ने दस्तक दी है। दोनों ही फिल्में बड़े सितारों की हैं। कमल हासन और अक्षय कुमार की इन फिल्मों को लोगों की सराहना मिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। वहीं, प्रभास की फिल्म कल्कि भी टिकट खिड़की पर अभी सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा किल सिनेमाघरों में टिके रहने का लगातार प्रयास कर रही है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने शुक्रवार को कैसी कमाई की।
Box Office Collection: पहले दिन 'विक्रम' से पीछे रही 'इंडियन 2' की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर 'सरफिरा' की खराब शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 का निर्देशन मशहूर तमिल निर्देशक शंकर ने किया है। यह साल 1996 में आई फिल्म इंडियन का अगला भाग है। फिल्म में कमल हासन ने सेनापति नाम के शख्स की भूमिका निभाई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को अपने तरीके से सजा देता है। कमल हासन के फैंस को इंडियन 2 काफी ज्यादा पसंद आ रही है। हालांकि, यह फिल्म पहले दिन विक्रम की कमाई को पीछे नहीं छोड़ सकी है। शुक्रवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अभिनेता की पिछली फिल्म विक्रम में पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 32.05 करोड़ रुपये बटोरे थे।
अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा तमिल फिल्म सूरारई पोट्रू का आधिकारिक हिंदी संस्करण है। फिल्म का निर्देशन मूल फिल्म बनाने वाली सुधा कोंगरा ने किया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग नहीं मिली है। अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार के बावजूद फिल्म ने शुक्रवार को महज दो करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
दूसरे सप्ताहांत में धमाकेदार कमाई के बाद कल्कि के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार यानी 16वें दिन फिल्म ने पांच करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 548.6 करोड़ रुपये हो गई है।
लक्ष्य लालवानी की डेब्यू फिल्म किल तमाम तारीफों के बाद भी टिकट खिड़की पर करिश्मा नहीं दिखा सकी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक आठवें दिन फिल्म ने 79 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 11.89 करोड़ रुपये हो गई है।
Anant Radhika Wedding: एक-दूजे के हुए अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट; देश-विदेश की हस्तियों ने यादगार बनाई शादी