{"_id":"5ac0aae24f1c1bf5618b4d69","slug":"box-office-collection-hichki-and-raid-film-unaffected-by-baaghi-2-record-breaking-run","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बागी 2' की धमाकेदार ओपनिंग 'हिचकी' और 'रेड' पर बेअसर, कमाई 100 करोड़ के करीब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बागी 2' की धमाकेदार ओपनिंग 'हिचकी' और 'रेड' पर बेअसर, कमाई 100 करोड़ के करीब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
Hichki and Raid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बागी 2' रिलीज होते ही टाइगर श्रॉफ की खुशी का ठिकाना नहीं है। हो भी क्यों न आखिरकार इस फिल्म ने बंपर कमाई करके संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का रिकॉर्ड जो तोड़ दिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग के बाद 'हिचकी' और 'रेड' की कमाई पर असर जरूर पड़ेगा लेकिन दोनों ही फिल्मों की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है।
Hichki
रानी मुखर्जी की 'हिचकी' ने अब तक 31.10 करोड़ की कमाई कर ली है तो वहीं अजय देवगन की फिल्म 'रेड' 94.19 करोड़ की कमाई की। शुक्रवार और शनिवार के कलेक्शन की बात करें तो 'बागी 2' के रिलीज होने के बाद भी इनकी कमाई पर कोई भी असर नहीं पड़ा है।
ajay devgn
शुक्रवार को हिचकी ने 2.40 करोड़ और शनिवार को 2.60 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही। यानी कि इसका कुल आंकड़ा अब 31 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं अजय की बॉक्स ऑफिस पर रेड लगातार जारी है। 'रेड' फिल्म ने शुक्रवार को 1.82 करोड़ और शनिवार को 2.26 कमाई कर चुकी है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के काफी करीब है अब तक यह आंकड़ा 94.19 करोड़ पहुंच चुका है।
#Hichki is SUPER-STEADY... [Week 2] Fri 2.40 cr, Sat 2.60 cr. Total: ₹ 31.10 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 1, 2018
#Raid is nearing ₹ 100 cr mark... [Week 3] Fri 1.82 cr, Sat 2.26 cr. Total: ₹ 94.19 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 1, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn
'हिचकी' का बजट 20 करोड़ था जबकि 'रेड' का बजट 55 करोड़ है। ऐसे में यह दोनों फिल्में अपनी लागत कम दिनों में ही निकालने में कामयाब रही। 'बागी 2' ने पहले ही दिन जहां 25 करोड़ की कमाई की है तो वहीं 'पद्मावत' ने पहले 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
Rani Mukerji
फिल्म को जबरदस्त शुरुआत मिली है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वीकेंड में यह आंकड़ा 50 करोड़ आसानी ने पहुंच सकता है। यह टाइगर की पांचवी फिल्म है और इसकी दहाड़ से साल की सबसे बड़ी फिल्म 'पद्मावत' हिल गई है। टाइगर की यह पहली फिल्म है जो देश भर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे विदेश में भी 625 स्क्रीन्स मिली हैं। इसमें इटली और म्यांमार जैसे 45 देश शामिल है।