{"_id":"5ac094814f1c1bd1618b4d50","slug":"tiger-shroff-baaghi-2-film-fails-to-beat-baahubali-2-and-tiger-zinda-hai-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोड़ों कमाने के बाद भी इन 5 फिल्मों को मात नहीं दे पाए टाइगर श्रॉफ, जानें क्या है वजह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करोड़ों कमाने के बाद भी इन 5 फिल्मों को मात नहीं दे पाए टाइगर श्रॉफ, जानें क्या है वजह
Mon, 02 Apr 2018 08:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Baaghi 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महज 5वीं फिल्म से ही टाइगर श्रॉफ ने अपनी धमक से बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। दूसरे दिन ही इस फिल्म ने 45 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आंकड़ा वीकेंड में 50 करोड़ और हफ्तेभर में 150 करोड़ पहुंच सकता है। पहले दिन इस फिल्म ने 25 करोड़ की कमाई कर 'पद्मावत' फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। लेकिन क्या आपको पता है करोड़ों कमाने के बाद भी 'बागी 2' 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रही।
2 of 5
baaghi 2
किसी भी फिल्म की ओपनिंग से उसके आंकड़े का अंदाजा लगाया जा सकता है। पहले दिन इस फिल्म ने 25 करोड़ और दूसरे दिन 45 करोड़ की कमाई की। भले ही करोड़ों की कमाई करके 'बागी 2' ने लोगों को हैरान कर दिया हो लेकिन फिर भी कमाई के मामले में कुछ फिल्मों से पीछे रह गई है। इसमें बाहुबली 2, टाइगर जिंदा है, गोलमाल अगेन, सुल्तान और दंगल फिल्में शामिल हैं।
#Baaghi2 is a LOTTERY... Continues to SURPRISE [the trade] and SHOCK [the pessimists] with SENSATIONAL biz on Sat... Proves all calculations and assumptions wrong... Fri 25.10 cr, Sat 20.40 cr. Total: ₹ 45.50 cr. India biz.
'बाहुबली 2' फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन इस फिल्म ने 41 करोड़ की कमाई की थी और साल की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई थी। इस फिल्म के बाद कई सारी फिल्में आई लेकिन 'बाहुबली 2' के सामने सभी ढेर हो गई। ऐसे में 'बागी 2' की ओपनिंग महज 25 करोड़ रही जो कि इसकी कमाई के सामने थोड़ा कम जरूर है।
टाइगर की 'बागी 2' 'बाहुबली 2' के अलावा सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' को भी पिछाड़ने में फेल हो गई। इस फिल्म ने पहले दिन 33.75 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 'गोलमाल अगेन' 30.14 करोड़ की कमाई करके तहलका मचा दिया था। जबकि 'सुल्तान' ने 36.54 करोड़ और आमिर की 'दंगल' ने 29.78 कमाई की।
विज्ञापन
5 of 5
Dangal and Sultan
इन आंकड़ों से इतना तो तय है कि बॉलीवुड की इन दिग्गज फिल्मों की कमाई को मात देने में टाइगर पीछे जरूर रह गए हैं। हालांकि जबरदस्त ओपनिंग के साथ टाइगर की 'बागी 2' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट जरूर साबित हो सकती है। जिस हिसाब से टाइगर की फिल्म कमाई कर रही है ऐसे में 'बागी 2' जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।