सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Box Office Collection: पहले हफ्ते में ही बेदम हुई ऋतिक रोशन की 'फाइटर', 'हुनमान' अब भी दिखा रही कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 01 Feb 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Hrithik Roshan Fighter Teja Sajja Prashanth varma Hanuman Mahesh Babu Guntur Kaaram
फाइटर, हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

2024 की शुरुआत भारतीय सिनेमा की अच्छी रही है। जनवरी के महीने में रिलीज हुई फिल्म हनुमान इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर बनी है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तेजा सज्जा के अभिनय की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भी दर्शकों को अब तक सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। वहीं, ऋतिक रोशन की फाइटर भी टिकट खिड़की पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। हालांकि, वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सके हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।


Jackie Shroff Birthday: पद्मिनी, मनीषा और मीनाक्षी ने खोले जैकी की शख्सियत के राज, संजय और सुनील ने की तारीफ

Trending Videos
Box Office Collection Hrithik Roshan Fighter Teja Sajja Prashanth varma Hanuman Mahesh Babu Guntur Kaaram
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फाइटर में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। एयरफोर्स पर आधारित इस फिल्म को पहले वीकएंड पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने जबर्दस्त उछाल के साथ 39.5 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म की रफ्तार में एक बार फिर से कमी देखने को मिली थी। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 27.25 करोड़ रुपये रहा था। रविवार को फिल्म के बिजनेस में थोड़ा सुधार नजर आया था। चौथे दिन फिल्म ने 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह अपने एक्सटेंडेड वीकएंड में फिल्म ने 118.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Hrithik Roshan Fighter Teja Sajja Prashanth varma Hanuman Mahesh Babu Guntur Kaaram
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि, पांचवें दिन मेकर्स को तब झटका लगा, जब फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को फिल्म ने सात करोड़ 50 लाख रुपये और बुधवार को छह करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कलेक्शन अब 140.35 करोड़ रुपये हो गया है।

Box Office Collection Hrithik Roshan Fighter Teja Sajja Prashanth varma Hanuman Mahesh Babu Guntur Kaaram
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान की बात करें तो यह फिल्म अब भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म दुनियाभर में छप्परफाड़ कमाई करने में कामयाब रही है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर आठ करोड़ पांच लाख रुपये से ओपनिंग ली थी, लेकिन देखते ही देखते फिल्म के कलेक्शन में लगातार सुधार होता चला गया। 

विज्ञापन
Box Office Collection Hrithik Roshan Fighter Teja Sajja Prashanth varma Hanuman Mahesh Babu Guntur Kaaram
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले हफ्ते में फिल्म ने 99.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में यह फिल्म 58.65 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही थी।। 19वें दिन फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर दो करोड़ 10 लाख रुपये की कमाई की थी। बीते दिन यानी बुधवार को फिल्म ने एक करोड़ 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 178.8 करोड़ रुपये हो गया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed