{"_id":"65bb08dd945b001d080cc887","slug":"director-mohit-suri-collaboration-with-yrf-aditya-chopra-for-a-love-story-film-read-all-details-here-2024-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohit Suri: वाईआरएफ के साथ मिलकर फिल्म बनाएंगे मोहित सूरी, जानें कब से शूटिंग शुरू करने की है तैयारी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mohit Suri: वाईआरएफ के साथ मिलकर फिल्म बनाएंगे मोहित सूरी, जानें कब से शूटिंग शुरू करने की है तैयारी?
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार निर्देशकों में मोहित सूरी का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अपनी थ्रिलर और रोमांटिक फिल्मों से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके मोहित को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक ने कथित तौर पर एक युवा प्रेम कहानी के लिए आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स के साथ हाथ मिलया है। यह फिल्म इस साल के अंत में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
एक रिपोर्ट के अनुसार मोहित एक आगामी प्रोजेक्ट के लिए आदित्य चोपड़ा के नेतृत्व में यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। यह यशराज कंपनी के सीईओ अक्षय विधानी के प्रोडक्शन में बनने वाली पहली फिल्म होगी।
3 of 5
मोहित सूरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सूत्रों के मुताबिक मोहित सूरी के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म को युवा दर्शकों को खास ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। मोहित इस शैली में काफी माहिर हैं, जिसकी वजह से माना जा रहा है कि नई पीढ़ी का दिल जीतने में यह फिल्म कामयाब रहेगी। फिल्म के शीर्षक को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहित सूरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2024 के अंत में शुरू होने वाली है। टीम फिल्म की कास्ट को लेकर जल्द एलान कर सकती है, जिसमें मुख्य रूप से नए कलाकार शामिल होंगे। फिलहाल, मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादातर जानकारी गोपनीय रखी है।
विज्ञापन
5 of 5
मोहित सूरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो मोहित ने 2022 में क्राइम थ्रिलर 'एक विलेन रिटर्न्स' का निर्देशन किया था, जिसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया दिखे थे। यह फिल्म उनके 2014 के प्रोजेक्ट 'एक विलेन' की अगली कड़ी थी। यशराज फिल्म्स के साथ सहयोग के अलावा, मोहित विशाल राणा द्वारा समर्थित एक फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। यह एक शानदार एक्शन फिल्म होगी, जिसमें दिशा पटानी एक महिला-केंद्रित एक्शन भूमिका में नजर आएंगी।
Jackie Shroff Birthday: पद्मिनी, मनीषा और मीनाक्षी ने खोले जैकी की शख्सियत के राज, संजय और सुनील ने की तारीफ
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।