फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jackie Shroff Birthday: पद्मिनी, मनीषा और मीनाक्षी ने खोले जैकी की शख्सियत के राज, संजय और सुनील ने की तारीफ

Thu, 01 Feb 2024 07:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 01 Feb 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff Birthday Padmini kolhapure Manisha Koirala Meenakshi Seshadri and many more praised the actor
जैकी श्रॉफ बर्थडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जयकिशन काकूभाई सराफ उर्फ जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 मुंबई के तीन बत्ती इलाके की एक चॉल में साधारण गुजराती परिवार में हुआ। जैकी श्रॉफ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत देव आनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा’ में एक छोटी सी भूमिका से की। निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से वह रातोंरात स्टार बने। स्टार बनने के बाद भी जैकी श्रॉफ काफी समय तक चॉल में ही रहे। आज तक उन्होंने अपने ऊपर कभी स्टारडम हावी नहीं होने दिया। जैसी श्रॉफ आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आइए  जानते हैं, उनके साथी कलाकारों का उनके बारे में क्या कहना है...

Jackie Shroff Birthday Padmini kolhapure Manisha Koirala Meenakshi Seshadri and many more praised the actor
जैकी श्रॉफ, सुभाष घई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डायलॉग नहीं बोल पाते थे: सुभाष घई 

निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से जैकी श्रॉफ रातों रात स्टार बन गए। सुभाष घई ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जब उनकी पहली बार जैकी श्रॉफ से मुलाकात हुई तो वह डायलॉग नहीं बोल पा रहे थे, एक्टिंग की बात तो बहुत दूर की थी। सुभाष घई ने कहा, 'जैकी श्रॉफ जिस तरह से ईमानदारी के साथ पेश आए और मुझे बताया कि डायलॉग बोलना और एक्टिंग करनी नहीं आती है। उनकी इस बात से काफी प्रभावित हुआ। मैंने एक छोटा सा वीडियो कैमरा लिया और मैंने उनसे बात करनी शुरू की। इस तरह उनके भीतर से कैमरे का डर मैंने बाहर निकाला।'

Jackie Shroff Birthday Padmini kolhapure Manisha Koirala Meenakshi Seshadri and many more praised the actor
जैकी श्रॉफ, मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेरी बात सुनकर नाराज हो गए: मीनाक्षी शेषाद्रि

फिल्म 'हीरो' के जरिए जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि को शोहरत मिली। फिल्म 'हीरो' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा मीनाक्षी बताती हैं, 'फिल्म 'हीरो' की शूटिंग गुलमर्ग में चल रही थी। एक सीन की शूटिंग के दौरान जैकी के लंबे डायलॉग्स थे, जिसकी वजह से बार-बार रीटेक हो रहा था। मुझे आंखों में ग्लिसरीन डालकर रोना था, हर बार ग्लिसरीन डालने से आंखों में जलन हो रही थी। परेशान होकर मैंने जैकी से कहा कि वह इस बार अपना शॉट ओके कर दें। मेरी यह बात सुनकर जैकी नाराज हो गए, लेकिन शूटिंग पैकअप होने तक हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। आज तक हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff Birthday Padmini kolhapure Manisha Koirala Meenakshi Seshadri and many more praised the actor
जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उनकी आंखों में नहीं देख पाती थी: माधुरी दीक्षित

फिल्म 'राम लखन' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा करते हुए माधुरी दीक्षित कहती हैं, ‘इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं जैकी श्रॉफ की आखों में नहीं देख सकती थी।’ इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के अपोजिट काम किया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर के बड़े भाई की भूमिका में थे। माधुरी दीक्षित कहती हैं, 'फिल्म 'राम लखन' के गाने 'हे राम जी' की शूटिंग के दौरान मैं जैकी से नजरें नहीं मिला पाती थी। जब भी मैं उनकी तरफ देखती थी, तो शरमा जाती थी।' 

विज्ञापन
Jackie Shroff Birthday Padmini kolhapure Manisha Koirala Meenakshi Seshadri and many more praised the actor
जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैकी श्रॉफ के लिए भीड़ उमड़ी: नीना गुप्ता 

नीना गुप्ता हाल ही में जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म 'मस्त में रहने का' में नजर आई। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा करते हुए नीना गुप्ता कहती हैं, 'जब इस फिल्म की शूटिंग एक छोटे से शहर में चल रही थी तोलोग जैकी को देखने के लिए पागल हो रहे थे। मेरी तरफ किसी ने देखा तक नहीं। जैकी को देखने के लिए इतनी भीड़ इकट्ठी हो गई कि प्रोड्यूसर को बाउंसर्स लगाने पड़े। जाहिर सी बात है कि जैकी आज भी एक स्टार हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed