{"_id":"672ae6622844535cb0072adb","slug":"box-office-collection-know-kartik-aaryan-bhool-bhulaiyaa-3-ajay-devgn-singham-again-amaran-earning-2024-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'रूह बाबा'- 'मंजुलिका' का जलवा बरकरार, 'सिंघम अगेन' के छूट रहे पसीने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'रूह बाबा'- 'मंजुलिका' का जलवा बरकरार, 'सिंघम अगेन' के छूट रहे पसीने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:15 AM IST
सार
Box Office Collection Day 5: दिवाली के महाक्लैश के बाद भी दर्शक अपने पसंदीदा सितारों की फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में ज्यादा जगह बनाई है।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिवाली के दिन दर्शकों को दो फिल्मों का जबर्दस्त तोहफा मिला है। एक्शन और हॉरर ने भारत के थिएटर्स को गुलजार कर दिया है। विक्की विद्या और जिगरा जैसी फिल्मों के असफल होने के बाद भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन वह रॉकेट साबित हुई है तो पूरे आसमान को रोशन कर देती है। दिवाली के महाक्लैश के बाद भी दर्शक अपने पसंदीदा सितारों की फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में ज्यादा जगह बनाई है।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। तीन दिन में इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने 'रूह बाबा' के रूप में अपने बहुचर्चित किरदार को दोहराया है। तृप्ति डिमरी ने थ्रीक्वेल में कियारा आडवाणी की जगह ली है। विद्या बालन मंजुलिका के रूप में लौटीं हैं। बाकी कलाकारों में माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव , संजय मिश्रा और विजय राज जैसे कलाकार शामिल हैं।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
रूह बाबा का जादू बरकरार
फिल्म का क्लाइमैक्स भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, जब लोगों को पता चलता है कि आखिर असली मंजुलिका कौन है? वही, कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 137 करोड़ रुपये हो गई है। अगर फिल्म का कलेक्शन इसी रफ्तार से आगे बढ़ता गया तो यह जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिंघम अगेन
साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' काफी बज और हाइप के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अजय देवगन और करीना कपूर खान की मुख्य भूमिकाओं वाली यह बहुप्रतीक्षित फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण से प्रेरित है। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर था, जिस कारण फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई भी की थी। हालांकि, अब हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट भी दर्ज हो रही है। सिंघम अगने के पांचवे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अब तक 153.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
आमरण
- फोटो : यूट्यूब
तमिल फिल्म 'अमरण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 'अमरण' फिल्म को कर्नाटक में पसंद किया जा रहा है। फिल्म रिलीज के सातवें दिन भारत में 16 लाख रुपये का बिजनेस किया है। पहले वीकेंड के साथ ही फिल्म ने भारत में 88.94 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म ने अब तक कुल 102.23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।