फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'युद्रा' हुई फेल, अब भी शानदार कमाई कर रही 'स्त्री 2'

Tue, 24 Sep 2024 08:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 Sep 2024 08:44 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Monday report Yudhra stree 2 kahan shuru kahan khatam the greatest of all time
युद्रा, स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं, लेकिन कोई भी नई रिलीज हुई फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी है। युद्रा और कहां शुरू कहां खतम बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। वहीं, गोट भी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इन फिल्मों के अलावा स्त्री 2 अब भी थिएटर में मजबूती के साथ टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि सोमवार को सभी फिल्मों का हाल कैसा रहा।

Box Office Collection Monday report Yudhra stree 2 kahan shuru kahan khatam the greatest of all time
फिल्म युद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
युद्रा

सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल अभिनीत फिल्म युद्रा को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। ओपनिंग डे से ही फिल्म काफी कम कमाई कर रही है। रवि उद्यावर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन चार करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने एक करोड़ 75 लाख रुपये, तीसरे दिन दो करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया था। सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट नजर आई। चौथे दिन इस फिल्म ने 75 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन नौ करोड़ 25 लाख रुपये हो गया है। 

Box Office Collection Monday report Yudhra stree 2 kahan shuru kahan khatam the greatest of all time
'कहां शुरू कहां खतम' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कहां शुरू कहां खतम

फिल्म कहां शुरू कहां खतम से ध्वनि ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है। ओपनिंग डे के बाद से ही यह फिल्म भी अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी है। तीसरे दिन के मुकाबले चौथे दिन इस फिल्म की कमाई में 65 फीसदी की गिरावट नजर आई। सोमवार को इस फिल्म का कलेक्शन 21 लाख रुपये रहा। फिल्म की कुल कमाई अब दो करोड़ 31 लाख रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Monday report Yudhra stree 2 kahan shuru kahan khatam the greatest of all time
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में विजय मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत अब भी वसूल नहीं कर सकी है। 19वें दिन इस फिल्म ने महज एक करोड़ 13 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 244.48 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Monday report Yudhra stree 2 kahan shuru kahan khatam the greatest of all time
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
स्त्री 2

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अब भी धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। ट्रेड के आंकड़ों पर गौर करें तो यह जल्द ही शाहरुख खान के जवान के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। 40वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 578.9 करोड़ रुपये हो गई है।
Yudhra Box Office Collection Day 4: चौथे दिन ‘युद्रा’ का निकला दम, फिल्म ने की महज इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed