फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triptii Dimri: नीले लहंगे में छाईं तृप्ति डिमरी, अभिनेत्री ने खुद को बताया माधुरी दीक्षित की फैन

Tue, 24 Sep 2024 08:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 Sep 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video mere mehboob song launch Triptii dimri Raaj Shandilya sachin jigar
विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला' का दूसरा गाना 'मेरे महबूब' रिलीज हो चुका है। सोमवार को इस गाने जारी करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीले रंग के लहंगे में तृप्ति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को छोटी बालियों, कंगन और अंगूठियों के साथ पूरा किया। कम मेकअल और खुले बालों में तृप्ति की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। 

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video mere mehboob song launch Triptii dimri Raaj Shandilya sachin jigar
विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तृप्ति ने कार्यक्रम में अपने पहले आइटम डांस को लेकर उत्साह व्यक्त किया। तृप्ति ने कहा कि वह माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन रही हैं। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही उनके सभी गानों पर डांस करने की कोशिश करती थी। वहीं, राज शान्डिल्य ने तृप्ति की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत खुश हैं कि इतने अच्छे तरीके से यह गाना तैयार हो गया। 

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video mere mehboob song launch Triptii dimri Raaj Shandilya sachin jigar
विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, गाने को लेकर जब तृप्ति से सवाल किया गया कि इसे देखकर लोग गाने की तुलना टिप टिप बरसा पानी से कर रहे हैं इस पर उनका क्या कहना है। इसका जवाब देते हुए तृप्ति ने कहा कि मैं गाने के दोनों संस्करण देखे हैं, लेकिन इसकी तुलना उन दोनों गानों से नहीं की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video mere mehboob song launch Triptii dimri Raaj Shandilya sachin jigar
विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्यक्रम में जब सचिन जिगर से पूछा गया कि 90 के दशक पर आधारित इस फिल्म के गानों को बनाते समय उन्होंने किसके म्यूजिक से प्रेरणा ली? इसका जवाब उन्होंने कहा कि फिल्म के बीट 100 फीसदी ओरिजनल हैं, लेकिन 90 के दशक के संगीतकार विजू शाह, नदीम-श्रवण और जतिन-ललित उनके आदर्श रहे हैं। 

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video mere mehboob song launch Triptii dimri Raaj Shandilya sachin jigar
विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 90 के दशक के इर्द-गिर्द बुनी गई है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को भव्य रिलीज के लिए तैयार है। तृप्ति के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो उनके पास  कार्तिक आर्यन अभिनीत हॉरर-कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' भी है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। 
Stree 2 Box Office Collection Day 40: स्त्री 2 का जलवा अब भी कायम, 40वें दिन हुई इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed