{"_id":"5ca86cb6bdec2213f4136046","slug":"box-office-collection-of-romeo-akbar-walter-and-kesari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रॉ' की हुई धीमी शुरुआत तो अक्षय की 'केसरी' दूसरे हफ्ते पार नहीं कर सकी 150 का आंकड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रॉ' की हुई धीमी शुरुआत तो अक्षय की 'केसरी' दूसरे हफ्ते पार नहीं कर सकी 150 का आंकड़ा
Sat, 06 Apr 2019 11:25 PM IST
Mishra Mishra
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Romeo Akbar Walter and Kesari
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते की सोलो रिलीज फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर की शुरूआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही। शुक्रवार को सुबह के शोज में करीब 20 फीसदी दर्शक ही फिल्म देखने पहुंचे हालांकि देर रात के शो में दर्शकों की उपस्थिति 30 फीसदी तक पहुंच गई। अमर उजाला को फिल्म ट्रेड से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब पांच करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की।
Romeo Akbar Walter
- फोटो : social media
करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बनी रोमियो अकबर वॉल्टर के उत्तर भारत के मिश्रित आबादी वाले शहरों में अच्छी कमाई करने की संभावनाएं रहीं लेकिन फिल्म को वितरित कर रही कंपनी वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने फिल्म के प्रचार के दौरान उत्तर भारत की पूरी तरह उपेक्षा की जिसका खामियाजा फिल्म को उठाना पड़ रहा है। फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई इसकी लागत के करीब तक पहुंचना भी मुश्किल दिख रहा है।
junglee
हॉलीवुड निर्देशक चक रसेल की पहली हिंदी फिल्म जंगली ने पहले हफ्ते में संतोषजनक कमाई की। विद्युत जामवाल के रोमांचक एक्शन से भरपूर ये फिल्म बच्चों को खासी पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 19.73 करोड़ रूपये का कारोबार किया, जो उम्मीद के मुताबिक ही है। फिल्म के दूसरे हफ्ते में 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेने की उम्मीद है। टाइम्स ग्रुप के फिल्म प्रोडक्शन हाउस जंगली पिक्चर्स की ये फिल्म 23 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। वहीं सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म नोटबुक पहले हफ्ते में सिर्फ 3.55 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kesari
- फोटो : file photo
वहीं, धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म केसरी की सक्सेस पार्टी भी लटक गई है। फिल्म के हीरो अक्षय कुमार और निर्माता करण जौहर फिल्म के दूसरे हफ्ते में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पूरा कर लेने पर ये पार्टी देने वाले थे लेकिन फिल्म दूसरे हफ्ते में सिर्फ 28.51 करोड़ रुपये ही कमा सकी। फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 104 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म के कलेक्शन में दूसरे हफ्ते ही आई करीब 75 फीसदी की गिरावट के चलते केसरी को सुपरहिट फिल्म का तमगा मिल पाना मुश्किल दिख रहा है। केसरी का बजट 80 करोड़ रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
badla, captain marvel
- फोटो : social media
इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर अब भी चल रहीं दूसरी फिल्मों में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर बदला ने चार हफ्ते में 77.47 करोड़ रुपये, लुका छुपी ने पांच हफ्तों में 88.44 करोड़ रुपये, टोटल धमाल ने छह हफ्तों में 151.05 करोड़ रुपये की कमाई की।