देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' आगामी 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस दिन देश में 17वीं लोक सभा के लिए चुनाव शुरू होने हैं। खबर है कि फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी रिलीज होगी। फिल्म मेकर्स की इसे भारत के अलावा 38 देशों में रिलीज करने की योजना है। इसमें यूएस, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूएई जैसे देश शामिल हैं।
38 देशों में रिलीज होगी पीएम मोदी की बायोपिक, हो रही बड़ी तैयारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंकविला की खबर के अनुसार, इस फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद का मानना है कि पीएम मोदी देश ही नहीं विदेशों में भी खूब लोकप्रिय हैं। बाहर के लोगों में भी पीएम मोदी और उनके काम को लेकर रूचि है। इसलिए इसे भारत के साथ-साथ 38 देशों में रिलीज किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में यह फिल्म 1700 और विदेशों में 600 स्क्रीन पर रिलीज होगी।
निर्माता आनंद ने फिल्म के विरोध पर भी अपनी बात रखते हुए कहा 'फिल्म को लेकर किसी तरह का संदेह करना गलत है, अधिकतर लोग फिल्म की स्क्रिप्ट से वाकिफ हैं, यह बायोपिक एक मनोरंजन उत्पाद है और जो लोग इस पर बैन लगाने की बात कर रहे हैं दरअसल, वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाना चाह रहे हैं।'
इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी के इस्तीफे वाले बयान पर फिल्म के निर्देशक ओमंग कुमार का जवाब आया है। उन्होंने कहा- ''विपक्षी पार्टी फिल्म की वैधता को लेकर विरोध कर रही थी और लोग भी इस पर सवाल उठा रहे थे इसलिए फिल्म की रिलीज को टाला गया, हम पर बहुत ज्यादा अनावश्यक दबाव था।'
बता दें कि मनसे का प्रसून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को स्पेशल सुरक्षा देने का आरोप है। इसके जवाब में ओमंग ने आगे कहा ''फिल्म सर्टिफिकेशन को लेकर मैं कुछ भी नहीं कह सकता, हम फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान कर चुके हैं, हम जल्द ही सर्टिफिकेट की भी घोषणा करेंगे, फिल्म को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, हम उम्मीद कर रहे हैं कि सुनवाई के बाद फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो जाएगी।'' बता दें कि मनसे ने अध्यक्ष पर सेंसर बोर्ड के नियमों को ताक पर रख फिल्म को हरी झंडी देने का भी आरोप मढ़ा है।