फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का जलवा बरकरार, सैम बहादुर भी जीत रही लोगों का दिल

Wed, 13 Dec 2023 08:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Dec 2023 08:49 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Day 12 Animal Sam Bahadur Know Films total earnings Here
सैम बहादुर, एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। वीकएंड में धुआंधार कमाई के बाद वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ बरकरार है। वहीं, सैम बहादुर भी टिकट खिड़की पर मजबूती से अपने पांव जमाए हुए है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। आइए जानते हैं कि 12वें दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया।


Rohit Bal: रोहित बल ने फैंस को बताया अपनी सेहत का हाल, प्यार और प्रार्थनाओं का फैशन डिजाइनर ने जताया आभार

Box Office Collection Report Day 12 Animal Sam Bahadur Know Films total earnings Here
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि वीकडेज में भी यह फिल्म जबर्दस्त बिजनेस कर रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 337.58 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

Box Office Collection Report Day 12 Animal Sam Bahadur Know Films total earnings Here
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। 11वें दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 13.32 करोड़ का कलेकशन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 458.44 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो शाहरुख खान और सनी देओल के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले वे तीसरे बॉलीवुड अभिनेता बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Day 12 Animal Sam Bahadur Know Films total earnings Here
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, सैम बहादुर की बात करें तो एनिमल के तूफान के सामने यह फिल्म टिके रहने मे कामयाब रही है। कंटेंट के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म में विक्की कौशल की अदाकारी को काफी सराहा जा रहा है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Report Day 12 Animal Sam Bahadur Know Films total earnings Here
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

इसमें, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी हैं। इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। दूसरे मंगलवार को फिल्म ने दो करोड़ 40 लाख का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 61.10 करोड़ हो गया है। आने वाले वीकएंड में फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है।
TV Actresses: पार्टनर ने दिया धोखा तो डिप्रेशन में चली गईं ये टीवी हसीनाएं, दर्द से निकलने में लग गए वर्षों

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed