{"_id":"657a66a4f730ee57a007f01a","slug":"box-office-collection-report-day-13-animal-sam-bahadur-know-these-film-total-earnings-2023-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: 13वें भी दिन 'एनिमल' ने की शानदार कमाई, 'सैम बहादुर' ने किया इतने करोड़ का कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: 13वें भी दिन 'एनिमल' ने की शानदार कमाई, 'सैम बहादुर' ने किया इतने करोड़ का कारोबार
दिसंबर की पहली तारीख को रिलीज हुई दो हिंदी फिल्में, एनिमल और सैम बहादुर लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही हैं। रणबीर कपूर अभिनीत एनिमल ने अपने कलेक्शन से दिग्गजों को हैरान कर दिया है। यह रणबीर के करियर की सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है। वहीं, सैम बहादुर भी अपने कंटेंट की वजह से सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है। आइए जानते हैं कि 13वें दिन इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल में बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में रणबीर और तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन की हर तरफ चर्चा हो रही है। इसके अलावा फिल्म में दिखाई गई पिता-पुत्र की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
3 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में शानदार कलेक्शन करने वाली यह फिल्म दूसरे हफ्ते में भी धमाकेदार कमाई कर रही है। वीकडेज में भी फिल्म अब तक अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही है। 13वें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 467.84 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, विक्की कौशल की सैम बहादुर अपनी कहानी और इसमें काम करने वाले कलाकारों की बदौलत सिनेमाघरों में टिके रहने में कामयाब रही है। एनिमल के तूफान के आगे यह फिल्म मजबूती के साथ खड़ी नजर आ रही है। फिल्म का निर्देशन राजी और तलवार जैसी फिल्में बना चुकी मेघना गुलजार ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।