फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: 'ले कर आ जाओ सबको पकड़ के साथ, बस दिन बचे हैं आठ...,' शाहरुख खान ने शुरू किया 'डंकी' का काउंटडाउन

Wed, 13 Dec 2023 09:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 13 Dec 2023 09:00 PM IST
सार

शाहरुख खान ने 'डंकी' का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। बादशाह का लेटेस्ट पोस्ट आगामी फिल्म के लिए फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा रहा है। 
 

विज्ञापन
Dunki Countdown Starts 8 Days To Go For film Shah Rukh Khan Shared a special post said Hardy hai ready
डंकी का काउंटडाउन शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' से अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता, लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म की झलकियां साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में किंग खान ने बुधवार को ट्वीट कर फिल्म की रिलीज के लिए 8 दिन की उल्टी गिनती शुरू कर दी।

Dunki Countdown Starts 8 Days To Go For film Shah Rukh Khan Shared a special post said Hardy hai ready
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

'डंकी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के बीच पहली बार सहयोग का प्रतीक है। राजकुमार हिरानी को 'मुन्ना भाई' सीरीज, '3 इडियट्स' और 'संजू' जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म में बोमन ईरानी, विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा सह-लिखित है।

Dunki Countdown Starts 8 Days To Go For film Shah Rukh Khan Shared a special post said Hardy hai ready
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर साझा किया, जिससे वह आठ दिन का काउंटडाउन शुरू करते नजर आए हैं। बादशाह ने पोस्ट में लिखा, 'हार्डी है रेडी। उसकी गर्ल वाली फ्रेंड मनु के साथ। अपने दोस्त, बहन, फैमिली को फ्री रखो। ले कर आ जाओ सबको पकड़ के साथ, बस दिन बचे हैं आठ। डंकी के आठ दिन बाकी।'

Vijay Devarakonda: विजय के खिलाफ अश्लील खबर फैलाने वाले पर एक्शन, हैदराबाद साइबर सेल ने की सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki Countdown Starts 8 Days To Go For film Shah Rukh Khan Shared a special post said Hardy hai ready
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान अभिनीत 'डंकी' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म, क्रिसमस के अवसर पर 21 दिसंबर, 2023 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी हैं।

तीन बीवियों वाले अबरार के किरदार पर बॉबी बोले, नो कमेंट्स, सनी देओल के साथ शुरू की एक्शन फिल्म की तैयारी

विज्ञापन
Dunki Countdown Starts 8 Days To Go For film Shah Rukh Khan Shared a special post said Hardy hai ready
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, 'डंकी' का निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा किया गया है। अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, 'डंकी' का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं, अभिनेता हाल ही में वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे, जिसे यूजर्स 'डंकी' से जोड़ कर देख रहे हैं।

SRK in Vaishno Devi: वैष्णो देवी से बालाजी तक फैली आस्था की यात्राएं, जानिए किस सितारे ने कहां टेका माथा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed