फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: डंकी-सलार की कमाई में आई गिरावट, एनिमल की रफ्तार भी लगातार हो रही धीमी

Sat, 06 Jan 2024 09:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 06 Jan 2024 09:06 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday India Prabhas Salaar Shah Rukh Khan Dunki Ranbir Kapoor Animal
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल यानी 2023 के आखिरी महीने में रिलीज हुई फिल्में टिकट खिड़की पर 2024 में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। नए साल के पहले हफ्ते में प्रभास की सलार और शाहरुख खान की डंकी ने टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई की है। जहां एक ओर निर्देशक प्रशांत नील की एक्शन से भरपूर फिल्म सलार ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं, राजकुमार हिरानी की डंकी आम जनता के दिलों को जीतने में सफल रही है। इसके अलावा एक दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल अब तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है। हालांकि, वक्त के साथ अब  इन तीनों ही फिल्मों की रफ्तार धीमी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने शुक्रवार को कैसा प्रदर्शन किया।


Bollywood: गांव से निकलकर ये सितारे बने सुपरस्टार, संजय मिश्रा समेत कई दिग्गज कलाकारों के नाम शामिल

Box Office Collection Report Friday India Prabhas Salaar Shah Rukh Khan Dunki Ranbir Kapoor Animal
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
सलार

आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद प्रभास ने सलार से शानदार वापसी करने में सफलता हासिल की है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार भी मौजूद हैं। दो दोस्तों के इर्द गिर्द बुनी गई यह कहानी लोगों को काफी पसंद आई है। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर फिल्म का अब तक का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। 

Box Office Collection Report Friday India Prabhas Salaar Shah Rukh Khan Dunki Ranbir Kapoor Animal
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 308 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.1 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे वीकएंड की शुरुआत यानी 15वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही अब सलार की कुल कमाई 381.60 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday India Prabhas Salaar Shah Rukh Khan Dunki Ranbir Kapoor Animal
डंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डंकी

शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी यादगार रहा। बीते साल उनकी तीनों फिल्में अपना जादू चलाने में कामयाब रहीं। जनवरी में आई पठान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद रिलीज हुई जवान उससे भी बड़ी हिट साबित हुई। अब डंकी टिकट खिड़की पर अपना जलवा दिखा रही है। शुक्रवार को भी फिल्म मजबूती से टिकी रही। 16वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 208.67 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday India Prabhas Salaar Shah Rukh Khan Dunki Ranbir Kapoor Animal
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल 

साउथ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को उनकी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनके निर्देशन में बनी अब तक सभी फिल्में सफल रही हैं। बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई उनकी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। पिता-पुत्र के रिश्तों पर आधारित इस फिल्म की कहानी को दर्शक अब भी देखने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं। 36वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये का कारोबार किया। अब फिल्म की कुल कमाई अब  548.44 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि इस वीकएंड पर यह हिंदी भाषा में 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी।
Arjun Malaika: दो महीने पहले हो गया था मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप! जानें फिर कैसे साथ आया जोड़ा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed