फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: कल्कि 2898 एडी की कमाई 40 फीसदी से ज्यादा गिरी, जानें चंदू चैंपियन और मुंजा का भी हाल

Sat, 29 Jun 2024 08:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 29 Jun 2024 08:42 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Kalki 2898 AD Chandu Champion Munjya Deets Inside
कल्कि 2898 एडी, चंदू चैंपियन, मुंजा - फोटो : इंस्टाग्राम

दर्शकों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस शुक्रवार (27 जून) को कल्कि 2898 एडी रिलीज हो गई। पहले दिन इस फिल्म को लोगों का जबर्दस्त समर्थन मिला। वहीं, कार्तिक आर्यन अभिनीत चंदू चैंपियन की रफ्तार काफी ज्यादा धीमी हो चुकी है। यह फिल्म अब लाखों में ही कमाई कर रही है। इसके अलावा मुंजा की कमाई में भी वक्त के साथ लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को कौन सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।

Box Office Collection Report Friday Kalki 2898 AD Chandu Champion Munjya Deets Inside
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कल्कि 2898 एडी में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण भी हैं। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यही वजह है कि पहले दिन इस फिल्म ने बंपर कमाई की। गुरुवार को फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Box Office Collection Report Friday Kalki 2898 AD Chandu Champion Munjya Deets Inside
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

फिल्म ने तेलुगु भाषा में 65.8 करोड़, तमिल में चार करोड़ 50 लाख, हिंदी में 22.5 करोड़, कन्नड़ में 30 लाख और मलयालम में दो करोड़ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ताजा आंकड़ों के मुताबिक कामकाज वाला दिन होने की वजह से शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट 40 फीसदी से भी ज्यादा की है। इस फिल्म ने दूसरे दिन 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 149.3 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Kalki 2898 AD Chandu Champion Munjya Deets Inside
चंदू चैंपियन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन की अदाकारी की तारीफ जमकर हो रही है। हालांकि, फिल्म की कमाई अच्छी नहीं हो सकी है। बड़े बजट की फिल्म होने की वजह से कमाई के आंकड़े संतोषजनक नहीं कहे जा सकते। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 20.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने शुक्रवार यानी 15वें दिन 52 लाख रुपये का कारोबार किया है। चंदू चैंपियन की कुल कमाई अब 56.02 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Kalki 2898 AD Chandu Champion Munjya Deets Inside
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजा लोगों के दिलों में खास जगह बनाने मे कामयाब रही है। यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने से महज कुछ कदम दूर है। तीसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 22.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 22वें दिन 91.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Dominique Boutonnat: यौन उत्पीड़न मामले में डोमिनिक बाउटोनेट को तीन साल की सजा, CNC प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed