Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ ने दिखाई ताकत, ‘गुड बैड अग्ली’ की कमाई में भी आया जबरदस्त उछाल
Saturday Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' ने दमदार वापसी की है। वहीं, अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल की ‘जाट’ ने शनिवार को शानदार उछाल दर्ज किया। फिल्म ने तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 26.5 करोड़ रुपये हो गया है। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में सनी का देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं।
Actors Body Transformation: गजब के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान कर चुके हैं ये सितारे, घटाया कई किलो वजन
पहले दिन नौ करोड़ 50 लाख रुपये और दूसरे दिन सात करोड़ की कमाई के बाद शनिवार का यह उछाल फिल्म के लिए राहत की खबर है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर रविवार को भी यह रफ्तार बनी रही, तो ‘जाट’ अपनी लागत निकालने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा सकती है।
अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ ने भी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। फिल्म ने 18.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और इसका कुल कलेक्शन अब 62.75 करोड़ रुपये हो गया है। 190 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 28.5 करोड़ और दूसरे दिन 13.5 करोड़ रुपये कमाए थे। अजित का स्टाइलिश एक्शन और कहानी का रोमांच दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहा है। शनिवार की कमाई ने साबित कर दिया कि यह फिल्म अभी भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। हालांकि, अपने बजट को पार करने के लिए इसे अभी और मेहनत करनी होगी।
सलमान खान की ‘सिकंदर’ से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है । शनिवार को यानी 14वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 108.5 करोड़ रुपये हो गया है। 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ की ओपनिंग दी थी, लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार लगातार कम होती गई। न तो समीक्षकों ने इसे खास तवज्जो दी और न ही दर्शकों का प्यार इसे मिल पाया। यह फिल्म अब भी अपने बजट की भरपाई करने से काफी दूर नजर आ रही है।
संबंधित वीडियो