फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: डंकी-सलार की पकड़ बरकरार, जानें बॉक्स ऑफिस कैसा रहा एनिमल का हाल

Fri, 05 Jan 2024 08:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 05 Jan 2024 08:10 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Shah Rukh Khan Dunki Prabhas Salaar Ranbir Kapoor Animal
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

2023 के शानदार समापन के बाद नया साल भी बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा साबित हो रहा है। देश के दो बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रभास की फिल्में इन दिनों टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। जहां एक ओर सलार ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं, डंकी आम जनता के दिलों को जीतने में सफल रही है। इसके अलावा एक दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल अब तक सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने गुरुवार को कैसा प्रदर्शन किया।


Bhojpuri : अभिनय ही नहीं राजनीति में भी इन भोजपुरी स्टार्स ने कायम की पहचान, लिस्ट में कई सितारों के नाम शामिल

Box Office Collection Report Shah Rukh Khan Dunki Prabhas Salaar Ranbir Kapoor Animal
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
सलार

प्रभास ने सलार से दमदार वापसी की है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अहम भूमिका निभाई है। दो दोस्तों के इर्द गिर्द बुनी गई यह कहानी लोगों को काफी पसंद आई है। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 308 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

Box Office Collection Report Shah Rukh Khan Dunki Prabhas Salaar Ranbir Kapoor Animal
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बीते दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने चार करोड़ 67 लाख के साथ दूसरे हफ्ते में कुल 70.17 करोड़ का बिजनेस किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 378.17 करोड़ पहुंच गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Shah Rukh Khan Dunki Prabhas Salaar Ranbir Kapoor Animal
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
डंकी

शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा। बीते साल उनकी तीनों फिल्में अपना जादू चलाने में कामयाब रहीं। जनवरी में आई पठान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद रिलीज हुई जवान उससे भी बड़ी हिट साबित हुई। अब डंकी टिकट खिड़की पर अपना जलवा दिखा रही है। गुरुवार को फिल्म ने दो करोड़ 65 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 206.53 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Shah Rukh Khan Dunki Prabhas Salaar Ranbir Kapoor Animal
'एनिमल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमल 

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन  में बनी एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। पिता-पुत्र के रिश्तों पर आधारित इस फिल्म की कहानी को दर्शक अब भी देखने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं। 35वें दिन फिल्म ने 45 लाख का कारोबार किया। अब फिल्म की कुल कमाई अब  548.01 करोड़ हो गई है। माना जा रहा है कि इस वीकएंड पर यह हिंदी भाषा में 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।
Bollywood Stars: ब्री ग्रेड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं ये सितारे! संघर्ष के दौर में की थीं साइन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed