विक्रांत मैसी की तारीफ इन दिनों हर ओर हो रही है। 12वीं फेल में शानदार अदाकारी के लिए कई मशहूर हस्तियों से उन्हें खूब प्रशंसा मिली है। अब इस लिस्ट में कंगना रणौत का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में अभिनेत्री ने उनकी प्रतिभा की सराहना की और कहा कि उनमें दिवंगत इरफान खान द्वारा छोड़े गए शून्य को भरने की क्षमता है।
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म और इसके कलाकारों की खूब तारीफ की। उन्होंने लिखा, “क्या शानदार फिल्म है.. मैं हिंदी माध्यम से हूं और एक ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखती हूं। अपने स्कूल के दिनों में बिना आरक्षण के प्रवेश परीक्षाओं के लिए सामान्य जाति की छात्रा होने के नाते, मैं पूरी फिल्म में रो रही थी, उफ्फ मैंने इतना कभी नहीं रोया...एक फ्लाइट में मेरे सहयात्री इससे काफी चिंतित हो गए थे।"
3 of 5
कंगना रणौत इंस्टा स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अगली स्टोरी में उन्होंने लिखा, ''विधु सर ने एक बार फिर मेरा दिल जीत लिया है। विक्रांत मैसी ने फिल्म में अद्भूत काम किया है। अपने आने वाले वर्षों में वे इरफान खान साहब की कमी को पूरी कर सकते हैं... आपकी प्रतिभा को सलाम।'' साल 2021 में कंगना, विक्रांत को लेकर एक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उस समय अभिनेत्री ने उन्हें 'कॉकरोच' कहा था। पूरा मामला यामी गौतम से जुड़ा था। जब यामी ने आदित्य धर के साथ अपनी शादी की एक तस्वीर पोस्ट की तो विक्रांत ने उनकी तुलना राधे मां से कर डाली थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना उनसे नाराज हो गईं। उन्होंने लिखा, "कहां से निकला ये कॉकरोच। लाओ मेरी चप्पल।"
विज्ञापन
5 of 5
12वीं फेल
- फोटो : सोशल मीडिया
12वीं फेल की बात करें तो विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। 20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 66 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही। अब यह फिल्म ओटीटी पर भी आ चुकी है, जिसे दर्शकों की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है।
Bollywood Stars: ब्री ग्रेड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं ये सितारे! संघर्ष के दौर में की थीं साइन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।