फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: सलार-डंकी की कमाई में आया उछाल, एनिमल ने 38वें दिन के कलेक्शन से चौंकाया

Mon, 08 Jan 2024 10:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 08 Jan 2024 10:51 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Sunday Dunki Salaar Animal Film Total earnings Read Full Details here
डंकी, सलार, एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस के लिए नया साल अच्छा साबित हो रहा है। देश के दो बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रभास की फिल्में इन दिनों टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। एक्शन फिल्म सलार ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं, डंकी आम जनता के दिलों को जीतने में सफल रही है। इसके अलावा बीते साल एक दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल अब तक सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने रविवार को कैसा प्रदर्शन किया।


Manoj Bajpayee: पिता से सीखा मटन बनाना, मुस्लिम युवती से विवाह में मिला आशीर्वाद, मनोज ने बताई धर्म की बात

Box Office Collection Report Sunday Dunki Salaar Animal Film Total earnings Read Full Details here
'सलार' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलार

प्रभास ने सलार से दमदार वापसी की है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अहम भूमिका निभाई है। दो दोस्तों के इर्द गिर्द बुनी गई यह कहानी लोगों को काफी पसंद आई है। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 308 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

Box Office Collection Report Sunday Dunki Salaar Animal Film Total earnings Read Full Details here
'सलार' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.1 करोड़ का बिजनेस किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे रविवार को एक बार फिर से उछाल लेते हुए पांच करोड़ 75 लाख बटोरे हैं। अब फिल्म की कुल कमाई  392.94 करोड़ पहुंच गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Sunday Dunki Salaar Animal Film Total earnings Read Full Details here
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
डंकी

शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा। बीते साल उनकी तीनों फिल्में अपना जादू चलाने में कामयाब रहीं। जनवरी में आई पठान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद रिलीज हुई जवान उससे भी बड़ी हिट साबित हुई। अब डंकी टिकट खिड़की पर अपना जलवा दिखा रही है। 18वें दिन फिल्म ने चार करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 216.57 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Sunday Dunki Salaar Animal Film Total earnings Read Full Details here
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल 

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन  में बनी एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। पिता-पुत्र के रिश्तों पर आधारित इस फिल्म की कहानी ने दर्शक के दिलों को छू लिया है। यही वजह है कि इसे देखने के लिए लोग अब भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। 38वें दिन फिल्म ने 45 लाख का कारोबार किया। अब फिल्म की कुल कमाई अब  550.52 करोड़ हो गई है।
Golden Globes 2024: ओपनेहाइमर का चला जादू, सिलियन मर्फी, नोलन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने मारी बाजी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed