फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: लगातार घटती जा रही चंदू चैंपियन की कमाई, ऐसा रहा मुंजा-मिस्टर एंड मिसेज माही का हाल

Wed, 19 Jun 2024 08:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 19 Jun 2024 08:25 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Tuesday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Read details Inside
चंदू चैंपियन, मुंजा, मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम

चंदू चैंपियन इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है थी बॉक्स ऑफिस का सूखा यह फिल्म खत्म कर देगी, लेकिन यह फिल्म अपने बजट के हिसाब से कमाई नहीं कर पा रही है। फिल्म के कलेक्शन के आकंड़े उत्साहजनक नहीं कहे जा सकते। वहीं, मुंजा टिकट खिड़की पर ठीक ठाक प्रदर्शन करने में सफल रही है। इन दोनों फिल्मों के अलावा मिस्टर और मिसेज माही सिनेमाघरों को अलविदा कहने के लिए तैयार नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने मंगलवार को कितनी कमाई की।

Box Office Collection Report Tuesday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Read details Inside
चंदू चैंपियन रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंदू चैंपियन

चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके कबीर खान ने किया है। हालांकि, उनकी पिछली फिल्म 83 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद कबीर चंदू चैंपियन लेकर आए हैं, लेकिन यह फिल्म भी कलेक्शन के मामले में काफी कमजोर नजर आ रही है। 

Box Office Collection Report Tuesday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Read details Inside
चंदू चैंपियन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

सोमवार को इस फिल्म की कमाई रविवार के मुकाबले 48.72 फीसदी कम हुई। चौथे दिन फिल्म ने महज पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार पांचवें दिन इस फिल्म ने तीन करोड़ 16 लाख रुपये बटोरे। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 29.67 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Tuesday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Read details Inside
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा

अभय वर्मा और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म मुंजा लोगों पर अपना जादू चलाने में सफल हो गई है। इस फिल्म के कमाई के आंकड़े बजट के हिसाब से संतोषजनक माने जा सकते हैं। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ बरकरार है। 12वें दिन इस फिल्म ने तीन करोड़ 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 62.37 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Tuesday Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Read details Inside
मिस्टर एंड मिसेज माही रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज माही

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की कमाई की रफ्तार लगातार धीमी होती चली जा रही है। 19वें दिन फिल्म ने महज 24 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म पर अब फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। तीसरे मंगलवार की कमाई के आंकड़े को मिलकर फिल्म का कुल कलेक्शन 35.34 करोड़ रुपये हो गया है।
Shraddha-Rahul: श्रद्धा ने राहुल मोदी के साथ किया रिश्ता कंफर्म? सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चा में आईं अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed