{"_id":"6672417f314e34493500c2ac","slug":"shraddha-kapoor-confirms-relationship-with-rahul-mody-see-actress-latest-social-media-post-2024-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha-Rahul: श्रद्धा ने राहुल मोदी के साथ किया रिश्ता कंफर्म? सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चा में आईं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shraddha-Rahul: श्रद्धा ने राहुल मोदी के साथ किया रिश्ता कंफर्म? सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चा में आईं अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी दिल की बातें फैंस के साथ साझा किया करती हैं। श्रद्धा इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं।
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले कुछ दिनों से कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि वह कथित रूप से तू झूठी मैं मक्कार के लेखक राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। दोनों की तरफ से इस बात की आधारिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन हाल ही में श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिससे एक बार फिर से कयासों का दौर शुरू हो गया है।
3 of 5
श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। तस्वीर के साथ श्रद्धा ने लिखा, "दिल रख ले...नींद तो वापस दे दे यार।" यह पहला मौका है जब अभिनेत्री राहुल के लिए सार्वजनिक तौर पर ऐसा कुछ पोस्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस साल की शुरुआत में दोनों के अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। कई मौकों पर दोनों को एक साथ भी देखा गया। वहीं, अभिनेत्री को गले में एक चेन पहने हुए भी देखा गया, जिस पर पहला अक्षर आर लिखा था, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि यह उन्हें राहुल ने उपहार में दी होगी।
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा की मुलाकात राहुल से फिल्म ' तू झूठी मैं मक्कार ' के दौरान हुई। तब वह इस फिल्म से लेखक के तौर पर जुड़े हुए थे। कथित तौर पर साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को जानने लगे और प्यार हो गया। राहुल 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इस जोड़े को पहली बार 2023 में डिनर डेट के बाद एक साथ देखा गया था।
Buy One Get One: संजय गुप्ता ने उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां, बोले, ये ओटीटी राइट्स की कीमत बढ़ाने का फर्जीवाड़ा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।