फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Buy One Get One: संजय गुप्ता ने उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां, बोले, ये ओटीटी राइट्स की कीमत बढ़ाने का फर्जीवाड़ा

Wed, 19 Jun 2024 12:50 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 19 Jun 2024 12:50 AM IST
सार

संजय गुप्ता एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपने कटाक्ष से सुर्खियों में आ गए हैं। अनुभवी फिल्म निर्माता ने एक टिकट खरीदें और एक मुफ्त पाएं के ऑफर को बकवास बताया है। 
 

विज्ञापन
Buy One Get One Sanjay Gupta calls this offer nonsense said This is a fraud to increase price of OTT rights
संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अनुभवी फिल्म निर्माता संजय गुप्ता सम-सामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखने से कभी नहीं कतराते हैं। संजय, इंडस्ट्री के कुछ सितारों पर भी अपनी बयानबाजी से सुर्खियां बटोर चुके हैं। अब फिल्म निर्माता ने एक टिकट खरीदें और एक मुफ्त पाएं ऑफर पर अपने विचार साझा किए हैं। संजय ने इसे बकवास करार दिया है। साथ ही उन्होंने सितारों की बढ़ती फीस पर भी अपने बयान से हर किसी का खासा ध्यान आकर्षित किया है। 

Buy One Get One Sanjay Gupta calls this offer nonsense said This is a fraud to increase price of OTT rights
संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

एक टिकट खरीदें और एक मुफ्त पाएं यह ऑफर आजकल दर्शकों को काफी लुभा रहा है। फिल्म निर्माता दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए बीओजीओ ऑफर को प्रमुखता दे रहे हैं। जानकारी हो कि इसे सबसे पहले विक्की कौशल और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' (2023) के लिए लागू किया गया था। निर्माताओं को इसका लाभ भी हुआ और फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा की कमाई कर ली। इसी सूची में एक नाम अनुभवी फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का भी जुड़ गया है। निर्माता इस ऑफर को हानिकारक बताते हुए ऐसी योजनाओं को लागू करने वालों पर बिफरते नजर आए हैं। 

Buy One Get One Sanjay Gupta calls this offer nonsense said This is a fraud to increase price of OTT rights
संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में अनुभवी फिल्म निर्माता ने इसे बकवास कहा। साथ ही अपनी बात में जोड़ा, 'यह कलेक्शन बढ़ाने का एक तरीका है ताकि जब आप ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ बातचीत करने बैठें तो आप उन्हें बता सकें कि देखो मेरी फिल्म ने बहुत कमाई की।' संजय ने आगे कहा, 'बाय वन गेट वन ऑफर में प्रोड्यूसर का शेयर क्या आता है? क्या यह उद्देश्य को विफल नहीं करता? थिएटर मालिक अपना पैसा कमाता है जबकि निर्माता पैसा खो देता है। तो ये करके क्या मतलब हुआ?'

Hamare Baarah: 'हमारे बारह' के निर्माताओं को राहत, बॉम्बे HC ने कहा- इसमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कुछ भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Buy One Get One Sanjay Gupta calls this offer nonsense said This is a fraud to increase price of OTT rights
सोशल मीडिया - फोटो : सोशल मीडिया

संजय गुप्ता ने साझा किया कि दर्शकों को इसकी आदत हो जाएगी और वे योजना के लागू होने का इंतजार करेंगे। इस प्रक्रिया में, वे फिल्म देखना छोड़ सकते हैं और इसलिए निर्माता संभावित दर्शकों को खो देंगे। संजय ने जोड़ा, 'और हम सिनेमा जाने वाले दर्शकों में ऐसी आदतें क्यों डालते हैं? पहले सप्ताह में दर्शकों ने फिल्म देखने के लिए पूरी कीमत चुकाई। दूसरे हफ्ते में दर्शकों को हर टिकट पर एक टिकट मुफ्त मिल सकता है। ऐसे में जिन लोगों ने पहले हफ्ते में फिल्म देखी है वो खुद को ठगा हुआ महसूस करने वाले हैं। लोग सोचने लगेंगे जब ऑफर आएगा, तब जाएंगे।'

MFF 2024: म्यूनिख फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट', कान जीत रचा था इतिहास

विज्ञापन
Buy One Get One Sanjay Gupta calls this offer nonsense said This is a fraud to increase price of OTT rights
संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

संजय गुप्ता यहीं नहीं रुके और अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'टिकट की कीमतों और स्टार कीमतों में सुधार समय की मांग है। कुछ नहीं तो कम से कम अपनी फिल्म के बजट के मुताबिक चार्ज करें। आप यह कहकर अधिक शुल्क ले सकते हैं कि आपकी फिल्म महंगी है। अगर कल्कि 2898 AD के टिकट 500 रुपये में बेचे जाएं तो बात समझ में आती है।'

Bigg Boss OTT Season 3: करण जौहर और सलमान खान की विरासत संभालने को तैयार अनिल कपूर, बोले- अब सब बदल जाएगा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed